कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को चेन्नई के स्टैला मेरिस कॉलेज में छात्राओं की सभा को संबोधित किया। इस दौरान एक लड़की ने राहुल गांधी से सवाल पूछने के लिए उन्हें ‘सर’ कहकर बुलाया तो इस पर राहुल ने कहा की मुझे सर नहीं सिर्फ राहुल कहकर बुलाये।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे इस पूरे वाक्या को देखा जा सकता है। राहुल ने किस तरह उस लड़की से खुद को सर की जगह राहुल कहने को कहा। राहुल गांधी के इतना कहते ही वहां मौजूद छात्राएं शोर मचाने लगी। सवाल पूछने वाली लड़की ने शर्माते हुए कहा कि वह नवर्स हैं, लेकिन इसके बाद लड़की ने कांग्रेस अध्यक्ष को केवल राहुल कहते हुए अपना सवाल पूरा किया।
#WATCH: Congress President Rahul Gandhi asks a student at Stella Maris College, Chennai, to call him Rahul, when she starts a question with "Hi Sir". #TamilNadu pic.twitter.com/01LF5AxSex
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को चेन्नई के स्टैला मेरिस कॉलेज में छात्राओं की सभा को संबोधित किया। इस दौरान एक लड़की ने राहुल गांधी से सवाल पूछने के लिए उन्हें ‘सर’ कहकर बुलाया तो इस पर राहुल ने कहा की मुझे सर नहीं सिर्फ राहुल कहकर बुलाये।न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे इस पूरे वाक्या को देखा जा सकता है। राहुल ने किस तरह उस लड़की से खुद को सर की जगह राहुल कहने को कहा। राहुल गांधी के इतना कहते ही वहां मौजूद छात्राएं शोर मचाने लगी। सवाल पूछने वाली लड़की ने शर्माते हुए कहा कि वह नवर्स हैं, लेकिन इसके बाद लड़की ने कांग्रेस अध्यक्ष को केवल राहुल कहते हुए अपना सवाल पूरा किया।इसके अलावा, राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें लीडर के तौर पर अधिक महिलाएं नज़र नहीं आती। महिलाओं को पुरुषों से अधिक स्मार्ट बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत में तब तक महिलाएं सत्ता में नहीं आ सकती जब तक महिलाओं के प्रति रवैया नहीं बदलता।खबरों की माने तो, कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि अगर उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों में जाएंगे, तो आप ये देखकर हैरान हो जाएंगे कि वहां महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए, तमिलनाडु इसका नेतृत्व करता है। लेकिन यहां भी बहुत कुछ ऐसा है जो किया जाना बाकी है।
— ANI (@ANI) March 13, 2019
इसके अलावा, राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें लीडर के तौर पर अधिक महिलाएं नज़र नहीं आती। महिलाओं को पुरुषों से अधिक स्मार्ट बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत में तब तक महिलाएं सत्ता में नहीं आ सकती जब तक महिलाओं के प्रति रवैया नहीं बदलता।
खबरों की माने तो, कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि अगर उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों में जाएंगे, तो आप ये देखकर हैरान हो जाएंगे कि वहां महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए, तमिलनाडु इसका नेतृत्व करता है। लेकिन यहां भी बहुत कुछ ऐसा है जो किया जाना बाकी है।
साइबर अटैक नहीं इस वजह से नहीं हो रहा फेसबुक एक्सेस