बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा से ही सुर्ख़ियों में रहते है। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही बयान दिया है जो अब चर्चा का मुद्दा बन गया है। उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान साक्षी महाराज ने कहा है कि 2019 का चुनाव देश का चुनाव है, इसके बाद 2024 में चुनाव नहीं होंगे।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुरुवार को उन्नाव में हुए समर्पण निधि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 का चुनाव देश का चुनाव है, इसके बाद 2024 में चुनाव नहीं होंगे। इस बार तो मोदी नाम की सुनामी आई है। पहली बार देश में जागृति आई है, हिंदू जाग गया है।
BJP's Sakshi Maharaj in Unnao yesterday: Modi naam ki tsunami hai. Desh mein jagriti aayi hai. Mujhe lagta hai ki iss chunav ke baad 2024 mein chunaav nahi hoga, kewal yahi chunav hai. iss desh ke liye pratyashi jitwane ka kaam karenge. pic.twitter.com/NAQsIGApqa
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा से ही सुर्ख़ियों में रहते है। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही बयान दिया है जो अब चर्चा का मुद्दा बन गया है। उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान साक्षी महाराज ने कहा है कि 2019 का चुनाव देश का चुनाव है, इसके बाद 2024 में चुनाव नहीं होंगे।न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुरुवार को उन्नाव में हुए समर्पण निधि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 का चुनाव देश का चुनाव है, इसके बाद 2024 में चुनाव नहीं होंगे। इस बार तो मोदी नाम की सुनामी आई है। पहली बार देश में जागृति आई है, हिंदू जाग गया है।खबरों की माने तो, साक्षी महाराज ने अपने भाषण में कहा कि 2014 में देश में मोदी लहर थी, लेकिन इस बार मोदी नाम की सुनामी है। ऐसे में गठबंधन वगैरह की बात सब नाकाफी हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकती है। साक्षी महाराज के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है।आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही साक्षी महाराज की चिट्ठी से बवाल मच गया था। उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को चिट्ठी लिख साक्षी महाराज ने लिखा था कि अगर पार्टी उन्नाव से उनका टिकट काटती है तो उसका काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।अपनी चिट्ठी में उन्नाव सांसद ने लिखा था कि वह उन्नाव के अलावा किसी और सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं और अगर उनका टिकट उन्नाव से कटा तो पार्टी को नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। खबर है कि शनिवार को पार्टी की पहली लिस्ट आ सकती है।
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 15, 2019