बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहते है। इस बार डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस ज्वाइन करने पर सुरेंद्र सिंह ने विवादित टिप्पणी की है। सुरेंद्र ने सपना की तुलना यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नसीहत दी है कि वह सपना को अपना बना ले।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने पर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह बड़ी अच्छी बात है। राहुल गांधी जी अपनी पारिवारिक परंपरा को आगे ले जा रहे हैं। इटली में उनकी (राहुल गांधी की) माता जी (सोनिया गांधी) भी उसी पेशे में थीं। जैसे आपके पिता जी(राजीव गांधी) ने सोनिया जी (उनके पेशे के बावजूद) को अपना बना लिया था, आप भी सपना को अपना बनाये। सबसे अच्छी बात है सास और बहु एक ही पेशे और कल्चर से रहेंगी।
#WATCH BJP MLA Surendra Singh on dancer Sapna Chaudhary joins Congress: Rahul ji ki Mata ji bhi Italy mein isi peshe se thi.Jaise aapke pitaji ne Sonia ji ko apna bana liya tha, aap bhi Sapna ko apna banaye.Sabse acchi baat hai saas aur bahu ek hi peshe aur culture se rahengi pic.twitter.com/HK5XCWcuL6
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहते है। इस बार डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस ज्वाइन करने पर सुरेंद्र सिंह ने विवादित टिप्पणी की है। सुरेंद्र ने सपना की तुलना यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नसीहत दी है कि वह सपना को अपना बना ले।न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने पर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह बड़ी अच्छी बात है। राहुल गांधी जी अपनी पारिवारिक परंपरा को आगे ले जा रहे हैं। इटली में उनकी (राहुल गांधी की) माता जी (सोनिया गांधी) भी उसी पेशे में थीं। जैसे आपके पिता जी(राजीव गांधी) ने सोनिया जी (उनके पेशे के बावजूद) को अपना बना लिया था, आप भी सपना को अपना बनाये। सबसे अच्छी बात है सास और बहु एक ही पेशे और कल्चर से रहेंगी।आपको बता दें कि हरियाणवी डांसर और बिग बॉस के जरिए फेमस हुई सपना चौधरी हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं। इसके बाद ही कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें 2019 लोकसभा चुनाव में यूपी या हरियाणा में किसी सीट से उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि पहले मथुरा से बीजेपी उम्मीदवार हेमामालिनी के सामने उन्हें उम्मीदवार बनाने की तैयारी थी। लेकिन अब कांग्रेस ने वहां से दूसरे उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है।
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 24, 2019
आपको बता दें कि हरियाणवी डांसर और बिग बॉस के जरिए फेमस हुई सपना चौधरी हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं। इसके बाद ही कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें 2019 लोकसभा चुनाव में यूपी या हरियाणा में किसी सीट से उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि पहले मथुरा से बीजेपी उम्मीदवार हेमामालिनी के सामने उन्हें उम्मीदवार बनाने की तैयारी थी। लेकिन अब कांग्रेस ने वहां से दूसरे उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है।
लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी से हार के डर से विपक्षी कर रहे ये मांग!