पेटीएम अपने ग्राहकों के लिए एक नई सर्विस लेकर आ रहा है। 1अप्रैल से नए फाइनेंशियल ईयर 2019-20 की शुरुआत हो गई तो वही पेटीएम को बड़ी मंजूरी मिली है। अब आप पेटीएम की ऐप से शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं और पैसे भी कमा सकते है।
Paytm के अनुसार, शेयर बाजार रेग्युलेटर सेबी ने पेटीएम की सब्सिडियरी कंपनी पेटीएम मनी (Paytm Money) को स्टॉक ब्रोकिंग सर्विस के लिए मंजूरी दे दी है। अब इसके जरिए निवेशक शेयर खरीद सकेंगे। इससे पहले पेटीएम ने म्युचूअल फंड सर्विस शुरू की। इसके जरिए आप म्युचूअल फंड में 100 रुपये की एसआईपी (सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) कर सकते हैं। बता दे इसके लिए पेटीएम ने 24 म्युचूअल फंड जैसी सर्विस देने वाली कंपनियों के साथ करार किया है।
#BreakingNews – Paytm Money to enter Stock Broking 🚀.
— Paytm Money (@PaytmMoney) April 1, 2019
आपको बता दें कि बैंक में एफडी कराने पर जहां 7-9 फीसदी तक का रिटर्न मिलता है। वहीं, म्युचूअल फंड में 15 फीसदी तक का सालाना रिटर्न मिल जाता है। हालांकि, म्युचूअल फंड में मिलने वाला रिटर्न शेयर बाजार की चाल पर निर्भर करता है।
साथ ही, आपको बता दे स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE के साथ मंबरशिप के लिए भी मंजूरी मिल गई है। जल्द ही हमारे प्लेटफॉर्म पर इक्विटी और कैश सेग्मेंट्स, डेरिवेटिव्स, ETFs और अन्य एक्सचेंज ट्रेडेड प्रोडक्ट की ट्रेडिंग की जा सकेगी।
‘दबंग-3’ की शूटिंग शुरू, सेट से सामने आई सलमान की पहली तस्वीर
