बीजेपी पार्टी के दफ्तर में पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर पर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर जीवीएल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। तभी हॉल में मौजूद एक शख्स ने जूता फेंका। वहां पर मौजूद लोगों ने शख्स को पकड़ लिया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने इस घटना का एक वीडियो शेयर किया है।
#WATCH Delhi: Shoe hurled at BJP MP GVL Narasimha Rao during a press conference at BJP HQs .More details awaited pic.twitter.com/7WKBWbGL3r
— ANI (@ANI) April 18, 2019
खबरों के अनुसार, आरोपी शख्स के पास मिले विजिटिंग कार्ड में उसका नाम शक्ति भार्गव लिखा है। आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन पर जूता फेंकने वाले शख्स से पुलिस पूछताछ कर रही है।
वही, जूता फेंकने वाला शख्स कानपुर का रहने वाला है। वह हॉल में सबसे आगे बैठा था। जैसे ही जीवीएल नरसिम्हा राव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। तभी शख्स ने जीवीएल पर जूता फेंक दिया। हालांकि, जीवीएल बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शख्स को पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंपा गया है।
लोकसभा चुनाव 2019: अभद्र भाषा के लिए किया जाएगा याद, जाने- कब और किसने क्या कहा
 
					 
							 
                                 
                             