पार्टी में गुंडों को तरजीह देने का आरोप लगाने वाली प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार सुबह ही उन्होंने अपनी ट्विटर प्रोफाइल से अपना बायो चेंज कर दिया। इससे पहले उन्होंने अपनी प्रोफाइल में ‘राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस’ जोड़ा हुआ था, जो अब डिलीट कर दिया गया। बता दे उन्होंने गुरुवार रात को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा था।
प्रियंका बीते कुछ दिनों से कांग्रेस से नाराज़ चल रही थीं। दरअसल, बीते दिनों प्रियंका जब राफेल से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंची थीं, तो वहां पार्टी के कुछ सदस्यों ने कथित तौर पर उनसे बुरा व्यवहार किया था। प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी के इन कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर ‘गुंडा’ करार दिया था।
इसके बाद प्रियंका की शिकायत पर पार्टी ने दुर्व्यवहार करने वाले सदस्यों को बाहर निकाल दिया था, लेकिन बुधवार को उन्हें फिर पार्टी में शामिल किया गया, जिसके बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी के व्यवहार के प्रति निराशा जाहिर की थी। तब से उनका कोई बयान सामने नहीं आया है ना ही वह किसी टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष रखती हुई नजर आई हैं।
बता दे प्रियंका के खुलासे वाले ट्वीट के बाद से भी उनके हक में कई आवाजें खड़ी हुई थीं। ट्विटर पर ही कई बड़ी हस्तियों ने कांग्रेस नेतृत्व से उनके दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। लेकिन अब अपना बायो चेंज कर प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल में खुद को कॉलमिस्ट-ब्लॉगर-मदर बताया है।
Video: भाषण दे रहे थे कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल, मंच पर आकर एक व्यक्ति ने जड़ा थप्पड़
पार्टी में गुंडों को तरजीह देने का आरोप लगाने वाली प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार सुबह ही उन्होंने अपनी ट्विटर प्रोफाइल से अपना बायो चेंज कर दिया। इससे पहले उन्होंने अपनी प्रोफाइल में ‘राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस’ जोड़ा हुआ था, जो अब डिलीट कर दिया गया। बता दे उन्होंने गुरुवार रात को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा था।प्रियंका बीते कुछ दिनों से कांग्रेस से नाराज़ चल रही थीं। दरअसल, बीते दिनों प्रियंका जब राफेल से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंची थीं, तो वहां पार्टी के कुछ सदस्यों ने कथित तौर पर उनसे बुरा व्यवहार किया था। प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी के इन कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर ‘गुंडा’ करार दिया था।इसके बाद प्रियंका की शिकायत पर पार्टी ने दुर्व्यवहार करने वाले सदस्यों को बाहर निकाल दिया था, लेकिन बुधवार को उन्हें फिर पार्टी में शामिल किया गया, जिसके बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी के व्यवहार के प्रति निराशा जाहिर की थी। तब से उनका कोई बयान सामने नहीं आया है ना ही वह किसी टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष रखती हुई नजर आई हैं।बता दे प्रियंका के खुलासे वाले ट्वीट के बाद से भी उनके हक में कई आवाजें खड़ी हुई थीं। ट्विटर पर ही कई बड़ी हस्तियों ने कांग्रेस नेतृत्व से उनके दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। लेकिन अब अपना बायो चेंज कर प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल में खुद को कॉलमिस्ट-ब्लॉगर-मदर बताया है।वहीं अब शिवसेना पार्टी के नेता संजय राउत का कहना है कि आज प्रियंका शिवसेना पार्टी में शामिल हो सकती है।
वहीं अब शिवसेना पार्टी के नेता संजय राउत का कहना है कि आज प्रियंका शिवसेना पार्टी में शामिल हो सकती है।
Sanjay Raut,Shiv Sena: Priyanka Chaturvedi will join Shiv Sena today pic.twitter.com/957p0hl35U
— ANI (@ANI) April 19, 2019