By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Saturday, 6 Sep 2025
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > रोहित शेखर मर्डर मिस्ट्री: जाने पूरी कहानी, किन हालातों के चलते पत्नी बनी कातिल
देशहोम

रोहित शेखर मर्डर मिस्ट्री: जाने पूरी कहानी, किन हालातों के चलते पत्नी बनी कातिल

Jyoti Chaudhary
Last updated: April 26, 2019 2:46 pm
Jyoti Chaudhary
Share
Rohit Shekhar Tiwari, Murder, Rohit Shekhar Murder Mystery, Wife Apoorva Shukla, ND Tiwari Son, उज्जवला,
Photo : Twitter
SHARE

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री रह चुके दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की कातिल उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला ही निकली। लेकिन एक सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उनकी पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया। ऐसी क्या वजह रही जो उसे अपनी पति की जान लेनी पड़ी। आइये रिपोर्ट्स के आधार पर बताते है कहां से और कैसे ये कहानी शुरू हुई।

खबरों के अनुसार ये सिलसिला शुरू हुआ 2017 से। रोहित ने एक मेट्रोमोनियल साइट पर अपूर्वा शुक्ला का प्रोफाइल देखा। रोहित ने इस बारे में अपनी मां उज्जवला को भी बताया। फिर रोहित ने अपूर्वा से मिलने का फैसला किया। दोनों की पहली मुलाकात लखनऊ शहर में हुई। देखते ही अपूर्वा रोहित के मन को भा गई। कुछ दिनों में ही दोनों करीब आ गए थे। और फिर दोनों लिव -इन में साथ रहने लगे।

दोनों करीब साल भर से साथ रह रहे थे। लिहाजा 12 मई 2018 को रोहित और अपूर्वा शादी के बंधन में बंध गए। दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में शादी समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें देश के कई बड़े नेता और अधिकारी और जाने-माने लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद रोहित की मां उज्जवला बहुत खुश थी।

शादी के बाद अपूर्वा अपने पति रोहित के साथ दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में उनके घर रहने आ गई। दोनों की गृहस्थी जम चुकी थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही अपूर्वा को एक महिला के बारे में पता चला। जो रोहित के किसी रिश्तेदार की पत्नी थी। वो महिला रोहित के करीब मानी जाती थी। बस यहीं से इस कहानी में ‘वो’ की एंट्री हुई। शादी के कुछ महीने भी नहीं बीते थे कि दोनों के बीच तल्खियां बढ़ने लगी।

अपूर्वा के मन में रोहित की जो छवि बनी हुई थी, वो धूमिल हो रही थी। जबकि, रोहित उस महिला के करीब होते जा रहे थे। रोहित अक्सर उस महिला से मिलने जाता था। अपूर्वा को यह बात गवारा नहीं थी। दोनों के बीच विवाद होने लगा था। आए दिन इस बात को लेकर रोहित और अपूर्वा के बीच कहासुनी हो जाती थी।

वही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपूर्वा अक्सर रोहित से अपने घरवालों के लिए एक घर की मांग करती थी। लेकिन इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता था। मामला अब उज्जवला तक पहुंच चुका था। मामला बिगड़ते देख बात तलाक तक जा पहुंची। चर्चा होने के बाद यह तय हुआ कि इस पर बातचीत जून माह में होगी।

कहासुनी और झगड़े के बाद अपूर्वा 3 मार्च को अपने मायके इंदौर चली गई। वहां वो 29 मार्च तक रही। इसके बाद अपूर्वा 30 मार्च को वापस डिफेंस कॉलोनी में रोहित के पास आ गई। 11 अप्रैल को उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव था। रोहित और उज्जवला को वोट डालने के लिए वहां जाना था। जब रोहित वहां गया तो वो अपनी उस महिला मित्र को भी साथ ले गया था, जिसकी वजह से अपूर्वा नाराज थी। इसी बीच एक घटना घटी। जिसने रोहित और अपूर्वा के बीच और दरार पैदा कर दी।

हुआ यूं कि जब रोहित काठगोदाम, उत्तराखंड में था। उसी बीच अपूर्वा ने रोहित के मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल की। जिसमें अपूर्वा को वो महिला दिख गई। जो उस वक्त रोहित के साथ शराब पी रही थी। कुछ सूत्रों का मानना है कि रोहित उस महिला के साथ उस वक्त आपत्तिजनक हालत में थे। रोहित ने महिला को छुपाने की कोशिश तो की लेकिन अपूर्वा ने उस महिला को देख लिया था।

इस घटना के बाद अपूर्वा का दिल टूट गया। उसका गुस्सा सातवें आसमान पर था। फोन पर भी रोहित से अपूर्वा की कहासुनी होने की बात सामने आई। अपूर्वा बहुत निराश और उदास थी। बताया ये भी जाता है कि वो महिला जब गर्भवती थी, तो अपूर्वा को शक हुआ कि उसकी कोख में पल रही संतान रोहित की तो नहीं। हालांकि पुलिस ने अपनी तफ्तीश में इस बात को पूरी तरह से नकार दिया।

Video: सपना चौधरी ने दलेर मेहंदी संग लगाये ठुमके

15 अप्रैल को रोहित अपनी मां और भाई के साथ लौटकर वापस दिल्ली में अपने घर आ गया। उस रात रोहित के डिफेंस कालोनी वाले घर में रोहित की पत्नी अपूर्वा, बड़ा भाई सिद्धार्थ शर्मा, नौकरानी मार्था, नौकर गोलू और ड्राइवर अखिलेश मौजूद थे। रोहित की मां उस रात खाना खाकर तिलक लेन दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर वापस चली गई थीं। उज्जवला के मुताबिक उस रात रोहित ठीक-ठाक था। बस थोड़ा से नशे में लग रहा था।

उस काली रात रोहित खाना खाने के बाद अपने कमरे में जा चुका था। रात के करीब एक बजे का वक्त था। अपूर्वा रोहित के कमरे में पहुंची। उसने रोहित को जगाया और उस महिला के बारे में पूछने लगी। दोनों के रिश्ते में दरार तो पहले से ही थी। मामला तलाक की नौबत तक आ चुका था। लेकिन जो टीस अपूर्वा के दिल में उठ रही थी। वो एक जख्म बन चुकी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। बात हाथापाई तक जा पहुंची। रोहित नशे में धुत था। गुस्से में अपूर्वा उस पर भारी पड़ गई। ना चाहते हुए भी उसने रोहित का मुंह और गला तकिए से दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

लोकसभा चुनाव 2019 : पीएम मोदी ने वाराणसी से भरा पर्चा, जाने मैदान में कौन-कौन दे रहा चुनौती

TAGGED:MurderND Tiwari SonRohit Shekhar Murder MysteryRohit Shekhar TiwariWife Apoorva Shuklaउज्जवला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article PM Narendra Modi, किंग हमाद ऑर्डर ऑफ रीनेसंस अवार्ड, ऑर्डर ऑफ जायेद अवार्ड, चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड, ग्रांड कॉलर अवार्ड, करंट अफेयर लोकसभा चुनाव 2019 : पीएम मोदी ने वाराणसी से भरा पर्चा, जाने मैदान में कौन-कौन दे रहा चुनौती
Next Article WHO, World Health Organisation, TV Screen, Phone, Children, बच्चे, वीडियो गेम छोटे बच्चों को इससे ज्यादा देर फोन या टीवी न देखने दें पेरेंट्स

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

क्या AAP करने वाली है BJP से गठबंधन? सौरभ भारद्वाज ने दिया स्पष्ट जवाब..

अरविंद केजरीवाल की लक्ष्मी कांता चावला से मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी…

By Dastak Web Team

Ind vs Aus: आस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने रचा इतिहास, ये खिलाड़ी बने स्टार

इस टेस्ट के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 175 रन बनाए, जिसके बाद…

By Dastak Web Team

Arvind Kejriwal नहीं करना चाहते संजय सिंह से मुलाकात? सीएम पद को लेकर..

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में प्रताड़ित किए जाने का आरोप आम आदमी…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?