भारत में बुलेट के नाम से मशहूर कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी बुलेट और बुलेट इलेक्ट्रा को रिकॉल करने का फैसला लिया है। कई ग्राहकों की शिकायतों के बाद कंपनी ने 7000 यूनिट वापस मंगवाने का फैसला लिया है।
खबरों के मुताबिक़, रॉयल एनफील्ड कंपनी का कहना है इस बाइक की ब्रेक कैलिपर प्लेट में आई खामी के चलते इसे रिकॉल करने का फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रा BS-IV Compliant इंजन के साथ भी आती है। पिछले दो साल में इलेक्ट्रा में कई बदलाव किए गए है। रॉयल एनफील्ड ने इसमें कई नए फीचर ऐड भी किए है।
क्या है मामला
इस कंपनी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 20 मार्च 2019 से लेकर 30 अप्रैल 2019 के बीच बने इलेक्ट्रा के मॉडल्स में बड़ी खामी पाई गई है। कंपनी का कहना है कि बाइक के ब्रेक कैलिपर में गड़बड़ी थी। ब्रेक कैलिपर बोल्ट, किसी वाहन में ब्रेक लगाने वाली प्रणाली का अहम कलपुर्जा होता है। यह ब्रेक होज और ब्रेक कैलिपर को सुरक्षित करता है। इसलिए इसे रिकॉल किया जा रहा है। कंपनी इसे वापस मंगाकर पूरी तरह से ठीक कर ग्राहकों को लौटाएगी।
Met Gala 2019: सेलेब्रिटीज के अजीबो-गरीब लुक्स, देख हो जाएंगे हैरान
भारत में बुलेट के नाम से मशहूर कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी बुलेट और बुलेट इलेक्ट्रा को रिकॉल करने का फैसला लिया है। कई ग्राहकों की शिकायतों के बाद कंपनी ने 7000 यूनिट वापस मंगवाने का फैसला लिया है।खबरों के मुताबिक़, रॉयल एनफील्ड कंपनी का कहना है इस बाइक की ब्रेक कैलिपर प्लेट में आई खामी के चलते इसे रिकॉल करने का फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रा BS-IV Compliant इंजन के साथ भी आती है। पिछले दो साल में इलेक्ट्रा में कई बदलाव किए गए है। रॉयल एनफील्ड ने इसमें कई नए फीचर ऐड भी किए है।क्या है मामलाइस कंपनी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 20 मार्च 2019 से लेकर 30 अप्रैल 2019 के बीच बने इलेक्ट्रा के मॉडल्स में बड़ी खामी पाई गई है। कंपनी का कहना है कि बाइक के ब्रेक कैलिपर में गड़बड़ी थी। ब्रेक कैलिपर बोल्ट, किसी वाहन में ब्रेक लगाने वाली प्रणाली का अहम कलपुर्जा होता है। यह ब्रेक होज और ब्रेक कैलिपर को सुरक्षित करता है। इसलिए इसे रिकॉल किया जा रहा है। कंपनी इसे वापस मंगाकर पूरी तरह से ठीक कर ग्राहकों को लौटाएगी।