सऊदी अरब की मानव अधिकार कार्यकर्ता एनसफ हैदर (Ensaf Haidar) ने कहा कि अगर वो एक भारतीय होती तो वो प्रधानमंत्री मोदी को ही वोट करती। उन्होंने कहा वो दिल से एक भारतीय ही हैं।
https://twitter.com/miss9afi/status/1129278817774788608
एनसफ ने ट्वीट करते हुए कहा कि लंबे समय से लोग उनसे पूछ रहे हैं कि अगर वो एक भारतीय होती तो वो क्या करती। एनसफ ने कहा कि वो अगर वो एक भारतीय होती तो ये उनके लिए गर्व की बात होती। उन्होंने कहा वो दिल से भारतीय ही हैं। उन्होंने दूसरी ट्वीट करते हुए कहा कि अगर वो भारत में होती तो मोदी को ही वोट करती।
Many are asking if I am Indian, I would be proud if I were Indian, in fact I'm Indian by heart 🙏
— Ensaf Haidar ⚜️ (@miss9afi) May 17, 2019
कौन है एनसफ हैदर-
एनसफ हैदर सऊदी अरब की एक मानव अधिकार कार्यकर्ता हैं। वो अपने पति रैफ बदावी (Raif Badawi) कि रिहाई के लिए चलाई गई कैंपनों से सुर्खियों में आई। रैफ बदावी साउदी अरब के ब्लॉगर हैं जिन्होंने ब्लॉग लिखकर और मीडिया के माध्यम से धार्मिक प्रतिष्ठानों की कठोर आलोचना की थी। वो कट्टरपंथी सऊदी मौलवियों से नाराज थे। जिसके बाद उनके खिलाफ फतवा जारी कर गिरफ्तार कर लिया गया था।
BJP सरकार नहीं बनी तो निफ्टी में होगी भारी गिरावट- रिपोर्ट
एनसफ ट्रंप की जीत की भी इच्छा जता चुकी हैं-
एनसफ इससे पहले अमरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की जीत की भी इच्छा जता चुकी हैं। उन्होंने ट्रंप से मुलाकात की इच्छा जताई है। वो चाहती हैं कि ट्रंप उनके पति कि रिहाई के लिए प्रयास करे।