एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। इन नतीजों के मुताबिक देश में एक बार फिर मोदी सरकार बन रही है वो भी पूर्ण बहुमत के साथ। लेकिन हम आपको बता दें ये फाइनल नतीजें नहीं है। ये सिर्फ विभिन्न मीडिया हाउसों के एग्जिट पॉल हैं। दरअसल कहा जाए तो ये एग्जिट पोल नहीं है। इसपर चुनाव आयोग बहुत पहले रोक लगा चुका है जो मतदान केंद्र के बहार होता था। ये सिर्फ पोस्ट पोल सर्वे है।
कौन मीडिया हाउस किसको कितनी वोट दे रहा है-
एबीपी न्यूज- बीजेपी को 277, कांग्रेस को 130 और अन्य को 135 सीट दे रहा है।
आजतक- बीजेपी को 352 कांग्रेस को 92 और अन्य को 82 सीट दे रहा है।
इंडिया टीवी- बीजेपी को 205+ कांग्रेस को 91 और अन्य को 93 सीट दे रहा है।
टाइम्स नाओ- बीजेपी को 306 कांग्रेस को 132 और अन्य को 104 सीट दे रहा है।
रिपब्लिक भारत( जेकेबी)- बीजेपी को 305 कांग्रेस को 124 और अन्य को 113 सीट दे रहा है।
रिपब्लिक भारत(सी वोटर)- बीजेपी को 287 कांग्रेस को 128 और अन्य को 127 सीट दे रहा है।
न्यूज 18- बीजेपी को 336 कांग्रेस को 82 और अन्य को 124 सीट दे रहा है।
इंडिया न्यूज- बीजेपी को 298 कांग्रेस को 118 और अन्य को 126 सीट दे रहा है।
न्यूज एक्स- बीजेपी को 242 कांग्रेस को 164 और अन्य को 136 सीट दे रहा है।
अब पेन ड्राइव के जरिए हो रही पेट्रोल-डीजल की चोरी
नोट- ये पोल 542 सीटों के हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी की 267, कांग्रेस की 44 और अन्य की 231 सीटें आई थी। दस्तक इंडिया का मत है कि इन पोलों के सही होने की कोई गारंटी नहीं है। क्योंकी इस बार का वोटर चुप दिखाई दे रहा है। वो ना कैमरे के सामने कुछ कहना चाहता न ही किसी के पूछने पर वो सही जवाब दे रहा। वोटर अपना सही जवाब वोट देकर दे चुका है। 23 मई को आने वाले चुनाव आयोग के नतीजे की सही होंगे। उसी का इंतजार करें।
भरोसेमंद प्राईवेट खिलाडियों के चलते दूरदर्शन पहुंचा हाशिये पर ?