लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दहशत बैठ गई है। इसी के चलते लगातार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सतर्क और चौकन्ना रहने का संदेश जारी किया है।
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।
कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं ,
अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।
जय हिन्द।
राहुल गांधी
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 22, 2019
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से अफवाहों और एग्जिट पोल पर ध्यान ना देने की अपील की थी। प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहने की अपील की थी।