बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत और करन जौहर अपने विवादों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। काफी लम्बे समय तक चले ‘ नेपोटिज्म विवाद’ के बाद अब कंगना की बहन रंगोली ने करन पर हमला बोला है।
KRK ने ट्वीट किया था, मेरे सूत्रों के मुताबिक करन जौहर ने ईशान खट्टर को धर्मा प्रोडक्शन से बाहर कर दिया है। ऐसा ईशान के असभ्य बर्ताव की वजह से हुआ। अब वह ईशान के साथ कोई फिल्म नहीं बनाएंगे। KRK के इस ट्वीट पर रंगोली ने भी ट्वीट कर लिखा, करन जिन्हें लॉन्च करते हैं उनकी कमाई से बड़ा हिस्सा ही नहीं लेते बल्कि वह ये भी बताते हैं क्या पहनना है और किसके साथ सोना है।
https://twitter.com/Rangoli_A/status/1132556600567189504
इतना ही नहीं, रंगोली ने आगे लिखा, प्रॉफिट पर्सेंटेज की बात हो तो मैं समझती हूं कि कई हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस ऐसा करते हैं। लेकिन अपने ब्रैंड प्रोपोगैंडा के मुताबिक ब्रेकअप और फिर पैच अप किसी भी आत्म सम्मान वाले व्यक्ति को स्वीकार नहीं होगा। करियर गया भाड़ में, मन की शांति ज्यादा जरूरी है। खुद की नजरों में ही गिर जाओगे तो दुनिया में चार पैसे तो कमा लोगे मगर सही मायने में कुछ बन नहीं पाआगे।
https://twitter.com/Rangoli_A/status/1132562040420048896
बता दे पिछले कुछ समय से ‘नेपोटिज्म विवाद’ थमा ही था कि रंगोली की इस तरह की बातों से कंगना और करन के बीच में एक बार फिर से कोई न कोई विवाद पैदा हो हो सकता है।