मौसम विभाग लगातार बढ़ रही गर्मी को लेकर चेतावनी जारी करता रहता है। वही, अब IMD का कहना है अगले 5 दिन में मानसून केरल तट पर दस्तक देने वाला है। साथ ही, नॉर्थ ईस्ट राज्यों में अगले 3-5 दिन तक तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मौसम विभाग के ADG डॉ मृत्युंजय महापात्रा का कहना है कि उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंड़ीगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप अगले 2 दिन और जारी रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे लू से राहत मिलेगी।
IMD:Expecting monsoon to arrive near Kerala around 6 June. At present Monsoon has covered some extreme southern part of Arabian Sea&parts of southwest-southeast-east central Bay of Bengal, Andaman sea&Andaman Nicobar islands. In next 2-3 days it'll cover more parts of Arabian sea https://t.co/g86QIk1WyE
— ANI (@ANI) June 1, 2019
साथ ही, उन्होंने बताया कि 2-3 दिन में अंडमान-निकोबार के अलावा असम मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और कर्नाटक में तेज बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, दिल्ली में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है। तापमान बढ़कर 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, दो दिन बाद धीरे-धीरे तापमान में कमी आएगी।
IMD: We're expecting thunderstorm activity to continue for next 3-5 days over northeastern states & over extreme southern peninsula. In Delhi, we are not expecting rain, as per our forecast the maximum temperature here can be as high as 46 degrees. It will gradually come down.
— ANI (@ANI) June 1, 2019
आपको बता दें कि राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 49.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान रहा है। गर्मी ने 75 साल का रिकॉर्ड तोड़ डाला। इससे पहले श्रीगंगानगर में 30 मई 1944 को अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आम आदमी को झटका, रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी
वहीं, IMD ने मानसून को लेकर दूसरा अनुमान गुरुवार को जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। अगस्त में 99 फीसदी मानसून का अनुमान है। 6 जून तक मानसून केरल में दस्तक देने लग सकता है। इसके बाद मानसून आगे बढ़ेगा। लिहाज 6 जून तक गर्मी से निजात मिलना मुश्किल है।