By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Friday, 31 Oct 2025
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > दुनिया > जानें, गूगल डूडल पर दिखने वाली महिला के बारे में…
दुनियाहोम

जानें, गूगल डूडल पर दिखने वाली महिला के बारे में…

Jyoti Chaudhary
Last updated: June 5, 2019 10:52 am
Jyoti Chaudhary
Share
गूगल डूडल, एलेना कॉर्नारो पिस्कोपिया, पीएच.डी डिग्री होल्डर, Elena Cornaro Piscopia
Photo : Google
SHARE

दुनियाभर में फेमस सर्च इंजन गूगल किसी न किसी महान व्यक्ति की याद में अपने होमपेज पर उनकी तस्वीर लगता रहता है। गूगल ने आज एक महिला की फोटो लगा डूडल बनाया है, जिसका नाम है एलेना कॉर्नारो पिस्कोपिया।

बता दे दुनिया की पहली पीएच.डी डिग्री हासिल करने वाली एलेना के 373 जन्मदिन पर गूगल ने यह डूडल बनाया है। एलेना को हेलेन कॉर्नारो के नाम से भी जाना जाता है और एक दार्शनिक के रूप में भी पहचान मिली है। इतना ही नहीं, संगीत और भाषा विज्ञान जैसे विषयों में भी उन्होंने उदाहरण प्रस्तुत किए।

इटली के वेनिस में 5 जून 1646 को जन्मी एलेना ने 1678 में पीएच.डी हासिल करने वाली पहली महिला बनीं। वह अपने माता-पिता की तीसरी संतान थी, उनके पिता का नाम जियानबेटिस्टा कॉर्नारो पिस्कोपिया और मां का नाम जानेटा बोनी था। इनकी मां खेती करती थीं और भुखमरी से बचने के लिए बाद में मुख्य शहर चली गईं।

लोकसभा चुनाव 2019: दुनिया भर में सबसे महंगा चुनाव, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

एलेना के जन्म के बाद 1654 में इनके माता-पिता ने शादी की और बाद में वह राजवंश परिवार की सदस्य बनीं। पढ़ाई में हमेशा से ही एलेना की रुचि रही और वह प्रतिभा की धनी थीं। उनके परिवार के एक दोस्त प्रीस्ट जियोवानी फैब्रिस की सलाह पर एलेना को पढ़ने भेजा गया। महज सात साल की उम्र तक एलेना ने लैटिन और ग्रीक भाषाओं के अलावा फ्रेंच और स्पेनिश भाषाएं भी सीख ली थीं। हर्ब्रू और अरबी में भी दक्षता हासिल करने के बाद उन्हें ‘ओराकुलम सेप्टिलिंगु‘ की उपाधि दी गई।

जानें क्या है निपाह वायरस, कौन देता है इसे जन्म

गणित, दर्शन और धर्म से जुड़े अध्ययन में भी अपना वक्त देने वाली एलेना को संगीत में भी विशेष रुचि थी। संगीत के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और कई वाद्य यंत्र बजाने में महारत हासिल की। वीणा, वायलिन, हार्प्सिकॉर्ड और क्लाविकॉर्ड बजाना सीखने के बाद उन्होंने कई धुनें भी बनाईं। भौतिकी, खगोल विज्ञान और भाषा विज्ञान में भी उन्होंने खुद को साबित किया और 26 जुलाई, 1648 में मृत्यु से पहले जीवन के आखिरी सात साल शिक्षा और चैरिटी के नाम किए।

देश की GDP ग्रोथ 7.5% पर रहेगी बरकरार- वर्ल्ड बैंक

TAGGED:Elena Cornaro Piscopiaएलेना कॉर्नारो पिस्कोपियागूगल डूडलपीएच.डी डिग्री होल्डर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article वर्ल्ड बैंक, जीडीपी, ग्लोबल इकोनॉमिक प्रोस्पेक्ट्स, GDP growth, Pakistan Growth देश की GDP ग्रोथ 7.5% पर रहेगी बरकरार- वर्ल्ड बैंक
Next Article DTC & Metro free rides for womens मेट्रो और डीटीसी में महिलाओं के मुफ्त सफर के फैसले पर क्या कहती हैं दिल्ली की महिलाएं?

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

पांच हज़ार किमी की दूरी से डॉक्टर्स ने मरीज़ का ऐसे किया ऑपरेशन, सर्जिकल रोबोट…

आज के समय में AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है, मशीन लर्निंग और…

By Dastak Web Team

Jeep Compass भारत में हुई लांच, खासियत जानकर हो जाएगें हैरान

अमेरिकी ऑटोमोबील कंपनी जीप ने भारत में अपनी एसयूवी Jeep Compass लॉन्च की है। हालांकि…

By dastak

INDIA Alliance की रैली में सुनीता केजरीवाल ने किया बड़ा दावा, कहा अरविंद को जेल में मारना..

आज यानी रविवार को झारखंड के रांची INDIA गठबंधन की महारैली का आयोजन किया गया…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

Ukraine's Cyber Attack on X
दुनिया

क्या भारतीय प्रेस पर राज करेंगे एलन मस्क ? जाने क्या है पूरा सच ?

By कनक जोशी
दुनिया

क्या है ट्रंप का One Big Beautiful Bill?कैसे कर सकता है ये आपको प्रभावित ?

By कनक जोशी
लाइफस्टाइलहोम

How to Deal with Angry Wife: क्या आपकी पत्नी को भी आता है बार-बार गुस्सा? जानें कैसे करें शांत

By रुचि झा
मनोरंजनहोम

Aamir Khan Depression After Divorce: film Lagaan की सफलता के पीछे छिपा था अकेलापन और दर्द”

By रुचि झा
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?