17वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो गया है। यह सत्र 26 जुलाई तक चलेगा। 19 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव और पांच जुलाई को बजट पेश होगा। वहीं, इस 17वीं लोकसभा की कई चीजें अहम हैं। दागी सांसदों की संख्या बढ़ने जैसी निगेटिव बात भी है। कुछ निगेटिव कुछ चीजें पहली बार नजर आएंगी। जानिए 17 वीं लोकसभा की कुल छह अहम बातें…
इस बार की लोकसभा में कई नेताओं को जगह नहीं मिली, जिस वजह से उन्हें संसद में नहीं देखा जा सकेगा। इस लिस्ट में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज, सुमित्रा महाजन, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, मल्लिकार्जुन खड़गे, ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बार लोकसभा में नहीं दिखेंगे। ये सभी नेता या तो चुनाव मैदान में नहीं उतरे या फिर चुनाव हार गए।
17वीं लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस बार कुल 78 महिलाएं सांसद बनीं हैं। इस बार के चुनावी मैदान में कुल 719 महिलाएं आई थीं, जिसमें 78 ही चुनाव जीतने में सफल रहीं। वहीं, 2014 में महिला सांसदों की संख्या 62 थी।
इस बार की लोकसभा में सांसदों की औसत उम्र 54 साल है। वही, 2014 में 543 सांसदों में 253 की औसत उम्र 55 साल से अधिक थी। ओडिशा की चंद्राणी मुर्मू सबसे युवा सांसद हैं जो 25 साल 11 महीने की उम्र में वह सांसद बनीं।
वही, इस बार 233 दागी नेता भी सांसद बने हैं। 2014 में 34 प्रतिशत सांसदों पर केस थे। सबसे ज्यादा बीजेपी के 116 सांसदों पर केस हैं, वहीं 29 दागियों के साथ कांग्रेस दूसरे स्थान पर है।
रेप करने वालों को इंजेक्शन लगा बनाया जाएगा नपुंसक
देशभर से इस लोकसभा में करोड़पति सांसदों की संख्या 88 प्रतिशत है। मैदान में उतरे 542 में से 475 करोड़पति सांसद बने है। इन सांसदों की लिस्ट में बीजेपी के 265 सांसद करोड़पति हैं। तो वही, कांग्रेस के 43 सांसद करोड़पति हैं। साथ ही, बीजेपी की सहयोगी शिवसेना के 18 और जदयू के 15 सांसद करोड़पति हैं। जबकि डीएमके के 22,तृणमूल के 20 और जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआईर के 19 सांसद करोड़पति हैं।
पिछली लोकसभा में पारित होने के अभाव में 46 बिल लैप्स हो गए थे। इस बार 17 वीं लोकसभा में कई महत्वपूर्ण बिल पर सभीकी निगाहें रहेंगी। इनमें तीन तलाक, मोटर व्हीकल बिल, आधार नंबर के पहचान पत्र के रूप में प्रयोग से जुड़ा बिल, चिकित्सा शिक्षा में पारदर्शिता से जुड़े मेडिकल काउंसिल बिल अहम हैं।
Video: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान का उड़ाया मजाक!
17वीं लोकसभा में कांग्रेस का नेता कौन होगा, इसको लेकर कांग्रेस ने अभी तक स्थिति साफ नहीं की है। उधर बीजेपी ने भी अभी लोकसभा स्पीकर को लेकर अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि प्रोटेम स्पीकर वीरेंद्र कुमार को ही स्पीकर बनाया जा सकता है।
क्या हम अपनी देशभक्ती को सोशल मीडिया गैंग के हवाले कर चुके हैं?