सरकारी बैठकों के दौरान अब से चाय और बिस्कुट नहीं मिलेंगे। इसकी जगह स्वस्थ रखने वाली चीजे जैसे भूना चना, अखरोट, बादाम और खजूर ही मिला करेंगे। दरअसल मंत्रालय ने अपने सभी विभागों को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि बैठकों के दौरान कुकीज, बिस्कुट और अन्य फास्ट फूड न परोसें।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की पहल पर मंत्रालय ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें कहा गया प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीना भी नुकसानदेह है। निकट भविष्य में इसका प्रयोग भी बंद किया जाएगा। बताया गया है कि प्लास्टिक के कचरे से कितना प्रदूषण होता है इसके बारे में सभी जानते हैं। ऐसे में इससे जितनी जल्दी छुटकारा पा लिया जाए वह बेहतर होगा।
फ़िलहाल इस आदेश को स्वास्थ्य मंत्रालय के विभागों और संस्थानों में लागू होगा। यह लोगों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर एक कदम है। स्वास्थ्य मंत्रालय के नियंत्रण में आने वाले एम्स में भी होने वाली मीटिंग में बिस्कुट का सेवन नहीं किया जाएगा। बहुत जल्द देशभर के अन्य राज्यों के अस्पतालों में भी बिस्कुट की बिक्री पर रोक लगाने को कहा जाएगा।
तेजस्वी यादव ने बताया- चुनावी हार के बाद राजनीति से दूर रहने का कारण