बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। अब उनकी बहन इसाबेल कैफ भी बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने वाली है। काफी लंबे समय से इसाबेल के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर गॉसिप्स चल रहे थी। अब फाइनली ये कंफर्म हो गया है कि वह सलमान खान के जीजा (एक्टर आयुष शर्मा) के साथ बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखेंगी।
IT'S OFFICIAL… Katrina Kaif's sister Isabelle to debut opposite Aayush Sharma in #Kwatha… Directed by Karan Lalit Butani… Produced by Sunil Jain, Omprakash Bhat, Aditya Joshi, Alok Thakur and Sujay Shankarwar. pic.twitter.com/LPZpNUYW90
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 3, 2019
आयुष और इसाबेल फिल्म ‘क्वाथा’ में एक-साथ काम करते नजर आएंगे। ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। ‘क्वाथा’ भारत म्यांमार की सीमा स्थित एक गांव है। इस फिल्म का निर्देशन करण बुतानी कर रहे हैं और आयुष इसमें एक सोल्जर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। बता दे इस फिल्म में अलग लुक के लिए आयुष ने खुद को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म किया है।
इसाबेल की बॉलीवुड में ये पहली फिल्म होंगी। लेकिन आयुष शर्मा दूसरी बार अपनी किस्मत आजमाएंगे। चॉकलेट बॉय लुक में नजर आये आयुष की पहली फिल्म लवयात्री थी जोकि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान ने ही किया था।
इन राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट