By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Saturday, 7 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > जानें, क्यों फाइव स्टार होटल में फ़ूड आइटम ऑर्डर करने पर वसूला जाता है ओवरचार्ज
देशहोम

जानें, क्यों फाइव स्टार होटल में फ़ूड आइटम ऑर्डर करने पर वसूला जाता है ओवरचार्ज

Jyoti Chaudhary
Last updated: August 19, 2019 4:08 pm
Jyoti Chaudhary
Share
Hotel Bill, over charge bill, two bananas, two boil eggs, Rahul bose, Kartik dhar, five shatr hotel, FHRAI
Photo : Twitter
SHARE

इन दिनों होटल द्वारा फूड आइटम्स पर वसूले ओवरचार्ज को लेकर कई मामले सामने आये है। हाल ही में इस तरह के ज्यादा बिल को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच गुस्सा छाया हुआ है। बता दे लेकिन फेडरेशन ऑफ होटल ऐंड रेस्ट्रॉन्ट्स असोसिएशन ऑफ इंडिया (FHRAI) ने वसूले जाने वाले ओवरचार्ज को लेकर इन दोनों होटलों का बचाव किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, FHRAI ने कहा कि होटल और किराने की दुकान में अंतर है। होटल फल या सब्जी नहीं बेचते। होटल अकोमोडेशन और रेस्ट्रॉन्ट सर्विस मुहैया कराते हैं। सरकार भी इसे सर्विस मानते हुए हमसे 18 पर्सेंट जीएसटी लेती है।’

वहीं, FHRAI के वाइस प्रेसिडेंट गुरबख्श सिंह कोहली ने बताया, ‘आप किसी भी ठेले या रिटेल स्टोर से केले बाजार भाव पर खरीद सकते हैं।  लेकिन जब आप किसी होटल में केले या अंडे का ऑर्डर देते हैं तो आपको सिर्फ फूड ही नहीं बल्कि उसके साथ सर्विस, क्वॉलिटी, प्लेट, कटलरी, कुछ कॉप्लिमेंट्री आइटम्स, साफ फल, एक खुशनुमा माहौल और लग्जरी मुहैया कराई जाती है, जिसकी अपनी लागत होती है।’

सोशल मीडिया पर उठे इन सवालों के जवाब में गुरबख्श ने कहा कि एक्टर राहुल बोस ने वीडियो में बताया कि उन्होंने जिम में एक्सरसाइज करते हुए दो केलों का ऑर्डर दिया था, जिसके बदले होटल ने उन्हें भारी-भरकम बिल पकड़ाया। अगर राहुल केले को होटल से न खरीदकर बाहर से खरीदते तो उन्हें एक्सरसाइज रोकनी पड़ती और शायद सुबह का वक्त होने की वजह से उन्हें काफी देर तक ठेले की तलाश में भटकना भी पड़ता। राहुल ने विडियो में यह भी बताया था कि होटल ने कमरे में ताजे फूल और कुकीज के साथ उनका स्वागत किया था, जिसका कोई चार्ज नहीं लिया गया था। यानी होटल ने न सिर्फ उनकी सुविधानुसार केले दिए बल्कि जिम, फ्री कुकीज और ताजे फूल जैसी सेवाएं भी मुहैया कराईं।

Video: बेकाबू कार ने मारी टक्कर, हवा में उड़े लोग

अब बात करते है दो अंडों की, कार्तिक भी चाहते तो दोस्तों या परिवार के साथ सड़क किनारे के ठेले से अंडे खा सकते थे। जिसके उन्हें हद से हद 30 रुपये चुकाने पड़ते, लेकिन वहां कार्तिक को बैठकर खाने के लिए टेबल-चेयर नहीं मिलतीं। ठेले से अंडे लेने पर हाइजीन का भी मसला होता। सबसे बड़ी बात यह है कि वह वहां घंटों खड़े रहकर परिवार के साथ ‘क्वॉलिटी-टाइम’ नहीं बिता सकते थे, जो उन्होंने फाइव स्टार होटल में किया।

हालांकि खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान को ये तर्क नहीं पसंद आया और उन्होंने इसे अनुचित व्यापार का मामला बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों पर नकेल कसने के लिए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत सरकार नियम बनाएगी।

इतनी सस्ती है कंगना की साड़ी, कीमत जानकर आप हो जाएंगें हैरान

TAGGED:FHRAIfive shatr hotelHotel Billkartik Dharover charge billRahul Bosetwo bananastwo boil eggs
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article वीडियो वायरल, कर्नाटक, बेकाबू कार, बेंगलुरु, टक्कर, HSR Layout locality, police custody Video: बेकाबू कार ने मारी टक्कर, हवा में उड़े लोग
Next Article Automobiles, Banking, insurance, Study, Logistics, Infrastructure, Survey, Employment, PM Narendra Modi ऑटोमोबाइल समेत इन सेक्टर्स में नहीं है रोजगार- स्टडी

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

Poha Pakoda Recipe: गरमा-गरम चाय के साथ बनाएं टेस्टी पोहा पकोड़ा, बार-बार खाने का करेगा मन

चाहे सुबह के नाश्ते की बात हो या शाम को चाय के साथ कुछ बनाने…

By Dastak Web Team

लेखक को मिली धमकी- 6 महीने में इस्लाम कबूल करना होगा, नहीं तो काट देगें हाथ-पांव

प्रख्‍यात मलयाली लेखक केपी रमनउन्‍नी को एक धमकी भरा गुमनाम खत मिला है। लेखक ने…

By dastak

VIDEO: बाइक चोरी कर रहे चोरों को बाइक मालिक ने धर दबोचा

झारखंड के कोयलांचल धनबाद में बाइक चोरी करते एक मामा भांजे को लोगों ने रंगे…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?