इसरो द्वारा लॉन्च किए गए चंद्रयान-2 मिशन को अंतरिक्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीर भेजने के बाद अब चंद्रयान-2 ने चांद की तस्वीर भेजी है। बता दे चंद्रयान-2 ने 21 अगस्त को सफलतापूर्वक चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश कर लिया।
इसरो ने अपने ट्विटर अकाउंट से चांद की तस्वीर को सांझा करते हुए बताया कि चंद्रयान-2 ने लूनर सतह से लगभग 2650 किमी की ऊंचाई से तस्वीर ली है। साथ ही, बताया कि चंद्रयान-2 द्वारा भेजी गई चांद की तस्वीर में ओरिएंटेल बेसिन और अपोलो क्रेटर्स को पहचाना गया है।
Take a look at the first Moon image captured by #Chandrayaan2 #VikramLander taken at a height of about 2650 km from Lunar surface on August 21, 2019.
Mare Orientale basin and Apollo craters are identified in the picture.#ISRO pic.twitter.com/ZEoLnSlATQ
— ISRO (@isro) August 22, 2019
आपको बता दें कि इससे पहले इसरो ने बुधवार को जानकारी दी थी कि चंद्रयान-2 को चांद की दूसरी कक्षा में पहुंचने में 1,228 सेकेंड लगे। चांद की कक्षा का आकार 118 किलोमीटर गुणा 4,412 किलोमीटर है, जिससे होकर स्पेसक्राफ्ट चांद पर उतरेगा।
जानें, पी. चिदंबरम से जुड़े INX मीडिया मामले में कब-क्या हुआ
वहीं, मंगलवार को चंद्रयान-2 को चांद की पहली कक्षा में पहुंचाया गया था। चंद्रयान-2 को भारत के सबसे ताकतवर जीएसएलवी मार्क-III रॉकेट से लॉन्च किया गया। इस स्पेसक्राफ्ट में ऑर्बिटर (वजन 2,379 किलोग्राम, आठ पेलोड), लैंडर ‘विक्रम’ (1,471 किलोग्राम, चार पेलोड) और रोवर (27 किलोग्राम, दो पेलोड) शामिल हैं।
वहीं, चंद्रमा लैंडर विक्रम के लिए लैंडिंग ऑपरेशन सात सितंबर की रात करीब 1:40 बजे शुरू होगा। इसकी लैंडिंग रात 1:55 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर होगी। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चौथा देश है, जिसने चंद्रमा पर अपना मिशन भेजा है।