By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Thursday, 4 Sep 2025
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > जानें, चंद्रयान-1 से कैसे अलग है चंद्रयान-2
देशहोम

जानें, चंद्रयान-1 से कैसे अलग है चंद्रयान-2

Jyoti Chaudhary
Last updated: September 6, 2019 5:45 pm
Jyoti Chaudhary
Share
Chandryaan-1, Chandrayaan-2, PM Narendra Modi, ISRO, Moon Mission
Photo : Twitter
SHARE

इसरो द्वारा लांच किया गया मून मिशन ‘चंद्रयान-2’ आज रात चांद पर लैंड करेगा। चंद्रयान-2 की लैंडिंग पर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी भी खुद इसरो के सेंटर में मौजूद रहेंगे और ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

वैसे ये पहला मौका नहीं है कि भारत से कोई मिशन पहली बार चांद पर लैंड करने वाला है। चंद्रयान-2 से पहले भी देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-1 को भी चांद पर पंहुचाया था। लेकिन चंद्रयान-2 कुछ खास है। क्योंकि चंद्रयान-2 चांद के उस हिस्से पर जा रहा है, जहां अभी तक कोई देश नहीं पहुंच पाया। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बताते है कि चंद्रयान-2 पहले से कितना अलग है और ये क्या काम करेगा।

चंद्रयान-1 से जुड़ी खास बातें

भारत वैज्ञानिकों द्वारा भेजा गया पहला मून मिशन चंद्रयान-1 है। 22 अक्टूंबर 2008 को चंद्रयान-1 भारत के सैटेलाइट PSLV-C II से श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से लांच किया गया था। चंद्रयान-1 ने चांद की 3400 से ज्यादा परिक्रमाएं कीं थी और यह 312 दिन यानी 29 अगस्त 2009 तक काम करता रहा। चंद्रयान-1 का लिफ्ट ऑफ भार 1380 किलोग्राम था।

चंद्रयान-1 ने चांद पर पानी होने की पुष्टि की थी। साथ ही, चंद्रयान-1 ने चांद के उत्तरी ध्रुव क्षेत्र में बर्फ के रूप में पानी जमा होने की भी खोज की थी। इसने चांद की सतह पर मैग्निशियम, एल्‍युमिनियम और सिलिकॉन होने का भी पता लगाया। चंद्रमा का वैश्विक मानचित्र तैयार करना इस मिशन की एक और बड़ी उपलब्धि थी।

गोवा: स्विमिंग कोच ने नाबालिग का किया यौन शोषण, Video वायरल

चंद्रयान-2 से जुड़ी खास बातें

चंद्रयान-2 पहले मून मिशन से थोडा अलग है। चंद्रयान-2 तीन हिस्सों से मिलकर बना है, जिसमें ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) शामिल हैं। इस मिशन को भारत के उपग्रह प्रक्षेपण वाहन जीएसएलवी-एमके 3 द्वारा श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से लांच किया गया। चंद्रयान-2 का भार 3850 किलोग्राम है।

वहीं, चंद्रयान-2 चंद्रमा की सतह पर अपना ‘विक्रम’ मॉड्यूल उतारने की कोशिश करेगा और 6 पहियों वाले रोवर ”प्रज्ञान” को चांद पर फिट कर देगा और इसके जरिए कई वैज्ञानिक परीक्षण किए जाएंगे।

Video: पीएम मोदी की सादगी बनी मिसाल, विदेश में सोफा छोड़ सामान्य कुर्सी पर बैठे

चंद्रयान-2 का मकसद चांद पर उतकर उसकी सतह के अध्ययन के लिए रोवर फिट करना है ताकि चंद्रयान-1 के वैज्ञानिक कार्यों का दायरा और बढ़ाया जा सके। ऑर्बिटर में चंद्रमा की सतह का मानचित्र बनाने और वहां के वायुमंडल (बाहरी वातावरण) के अध्ययन के लिए 8 वैज्ञानिक पेलोड रखे गए हैं।

लैंडर में चंद्रमा की सतह और उपसतह के परीक्षणों के लिए तीन वैज्ञानिक पे-लोड लगाए गये हैं। रोवर में दो पेलोड हैं जिनसे हमें चंद्रमा की सतह के बारे और ज्यादा जानकारी मिल सकेगी। नासा में भी 1 अप्रत्यक्ष परीक्षण चंद्रयान-2 से किया जाएगा।

अब चप्पल पहनकर बाइक चलाने पर भी देना होगा जुर्माना

TAGGED:Chandrayaan-2Chandryaan-1isroMoon MissionPM Narendra Modi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Challan, New Motor Vehicle Act, Rajasthan, Jaipur, Traffic Police, चालान अब चप्पल पहनकर बाइक चलाने पर भी देना होगा जुर्माना
Next Article UIDAI, Aadhar Card, Lock, Unlock, Off line, online, OTP, Biometrics Video: अपने आधार कार्ड की डिटेल्स को ऐसे करें Lock/ Unlock

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

राज्यसभा में दिया अमित शाह ने पहला भाषण, कहा- बेरोजगारी से बेहतर पकौड़े बेचना

राज्यसभा में पहली बार अपना भाषण देते हुए बीजेपी अध्यक्ष और राज्‍यसभा सदस्‍य अमित शाह…

By dastak

Noida Court में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया की वकीलों से हुई झड़प, यूट्यूबर एल्विश यादव के केस की..

हाल ही में ग्रेटर नोएडा से एक मामला सामने आया है। जहां भाजपा के राष्ट्रीय…

By Dastak Web Team

VIDEO: बस स्टैंड पर उलझी दो महिलाएं, दंगल का वीडियो हुआ वायरल

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के बस स्टैंड पर दो महिलाओं के बीच हुई आपसी…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?