दुनियाभर में डीजल- पेट्रोल के बढ़ते दाम आसमान छू रहे है। वहीं, एक देश में ऐसा पेट्रोल पंप है, जहां लोगों के बिकनी पहनकर आने पर फ्री में पेट्रोल दिया जा रहा है। आपको ये महज एक मजाक लग रहा होगा। लेकिन ये हकीकत है। जी हां, रूस के एक पेट्रोल पंप पर फ्री में पेट्रोल दिया जा रहा है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए पुरुष भी अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए बिकनी पहनकर जा रहे है।
दरअसल, इस पेट्रोल पंप के मालिक ने ऑफर दिया कि महिला हो या पुरुष दोनों को फ्री में पेट्रोल भरवाने के लिए बिकनी पहनकर ही पेट्रोल पंप पर आना होगा। इसके बाद क्या था पेट्रोल पंप का नजारा ही बदल गया और वहां पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। इतना हीं नहीं, आश्चर्य तो तब हुआ जब पुरुष भी कलरफुल बिकिनी के साथ पेट्रोल पंप पर नजर आये।
वहीं, इस हैरान कर देने वाले नजारे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं। ट्विटर पर तो #BikiniDress ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर इस नजारे को देख लोगों ने भी मजेदार कमेंट करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुरुष कलरफुल बिकनी पहने और काफी कूल अंदाज में नजर आये।
Rusyada bir petrol sirketi bikini ile gelene bedava benzin kampanyası yapmış sadece erkekler katılmış 😂😂😂 pic.twitter.com/wImMtnDY1B
— Hızlı (@Hizli0067) November 16, 2019
Video: भारत में एक हफ्ते के अंदर हुई 10,000 से अधिक इन विदेशी सैलानियों की मौत
खबरों की माने तो ये नजारा रूस के समारा में ओल्वी पेट्रोल स्टेशन का है। वहीं, इस पेट्रोल पंप के मालिक ने बताया कि पुरुषों को देखकर उन्हें यकीन नही हो रहा था। उन्हें लगा इस ऑफर का फायदा लेने सिर्फ महिलाएं ही आएंगी, लेकिन उसने जो देखा उस पर यकीन करना मुश्किल था, क्योंकि भारी संख्या में पुरुषों की लाइन लग गई।
बिग बॉस 13: शहनाज गिल के स्वयंवर की बजी शहनाई तो असीम और सिद्धार्थ के बीच हुई हाथापाई, देखे Video