दुनियाभर में आपने चोरी करने के हजारों अनोखे तरीके देखे और सुने होंगे। लेकिन इन दिनों चोरी करने का एक नया तरीका सामने आया है, जिसे देखकर शायद आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की जींस चुराती है, वो भी बहुत अलग अंदाज में।
इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक लड़की किसी शोरूम में जहाँ वह कुछ खरीदने के बहाने से आती है। लेकिन वह कपड़े खरीदने के बजाय चोरी करती है। वह एक साथ 8 जींस चुराती है। किसी को शक न हो इसके लिए वह अपनी ही जींस के ऊपर एक- एक कर आठ जींस पहन लेती है।
ऐसा करने के बाद जैसे ही यह लड़की शोरूम से बाहर निकलती है, तो स्टाफ के किसी मेम्बर को शक होता है और वह उसे रुकने को कहता है। इसके बाद लड़की की चेकिंग करने के लिए उसे वॉशरूम में ले जाया जाता है, फिर उसके बाद जो होता है उसे देखकर सब हैरान रह जाते है। आप देख सकते है कि ये लड़की एक के बाद एक जींस उतारती नजर आ रही है। इतना ही नहीं, इस वीडियो में लड़की द्वारा पहनी गई सभी जींस को गिने हुए भी सुना जा सकता है।
क्या आपने पी है कभी नाले के पानी से बनी ये मशहूर बीयर…
यहां देखें ये वायरल वीडियो…
https://www.facebook.com/Islandboy2000/videos/vb.559471043/10156556882146044/?type=2&video_source=user_video_tab
हालांकि, इस वायरल वीडियो को लेकर ज्यादा कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वेनेजुएला की घटना बताई जा रही है। यह वीडियो 20 नवंबर का है। इस वीडियो को अबतक करीब 4 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके है। साथ ही, इस वीडियो पर जमकर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है।
जब 3 विधायक खरीदने के चक्कर में अपने ही 40 विधायकों से धोना पड़ा हाथ, देखें Video