देश में महिलाओं के साथ रेप के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। हाल ही में हैदराबाद में एक महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी नृशंस हत्या से पूरा देश सदमे में है। निर्भया कांड के बाद ये रेप की एक ऐसी घटना है जिसने इस कृत्य के तरीकों पर देश को हिलाकर रख दिया है। दिल्ली से लेकर हैदराबाद और पूरे देश में एक बार फिर रेप के मामलों में तुरंत और कड़ी सजा की मांग की जा रही है। लेकिन दुनिया के कुछ ऐसे देश भी है, जहां रेप करने के कुछ ही दिनों में आरोपी को कड़ी सजा देने के प्रावधान है।
चीन
दुनियाभर के कई देशों में रेप आरोपी को कड़ी सजा देने का प्रावधान है, जिनमें चीन भी शामिल है। चीन में रेप करने पर सीधा मौत की सजा दी जाती है। लेकिन कुछ मामलों में आरोपी के जननांगों को काट दिया जाता है।
ईरान
ईरान में रेप का दोषी पाए जाने पर सार्वजनिक तौर पर आरोपी को फांसी या गोली मारकर उसे सजा दी जाती है। यदि पीड़िता आरोपी को माफ करदे तो उस दिशा में आरोपी को सौ कौड़े का दंड देने पर छोड़ा जा सकता है।
नीदरलैंड
नीदरलैंड में बिना सहमति के किस करना भी रेप के अंतर्गत आता है। इसके लिए अपराधी की उम्र के हिसाब से उसे 4 साल से लेकर 15 साल तक की सजा होती है। सेक्स वर्कर के साथ यौन उत्पीड़न के लिए भी यहां 4 साल तक की सजा होती है। बता दें, नीदरलैंड्स में किसी भी तरह का सेक्शुअल हैरसमेंट रेप माना जाता है।
जो हाथ अपने आप चलने लगते थे, प्रियंका रेड्डी मामले पर उनसे कुछ लिखा नहीं जा रहा
फ्रांस
फ्रांस में रेप आरोपी को 15 साल की जेल की यातना के साथ सजा दी जाती है। वहीं, इस सजा को पीड़ित को होने वाले नुकसान के आधार पर 30 साल तक के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। इसके अलावा, आरोपी को आजीवन कारावास दिया जा सकता है।
अफगानिस्तान
अफगानिस्तान में रेप करने पर आरोपी को चार दिन के अंदर ही सजा दी जाती है। आरोपी के सिर में गोली मारकर सजा दी जाती है।
ग्रीस
ग्रीस में रेप का आरोपी पाए जाने पर दोषी को जिंदा जलाकर सजा दी जाती है।
मिस्त्र
मिस्त्र में रेप दोषी होने पर पब्लिक में लटकाया जाता है, ताकि उस सजा को देखकर दूसरे लोग भी सबक सीख सकें।