By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 13 May 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > पॉवर ऑफ अटॉर्नी कभी रद्द न हो, उसके लिए क्या करें?
देश

पॉवर ऑफ अटॉर्नी कभी रद्द न हो, उसके लिए क्या करें?

dastak
Last updated: July 7, 2022 12:02 pm
dastak
Share
power of attorney in india
Photo Source- Dastak
SHARE

पावर ऑफ अटॉर्नी एक कानूनी दस्तावेज है, जिसके तहत एक या उससे अधिक व्यक्ति अपनी तरफ से किसी अन्य को अपना कार्य करने का अधिकार देते हैं। इसके तहत अधिकार देने वाले व्यक्ति को अधिकारधारक पक्ष का वकील कहा जाता है। शक्ति प्राप्त करने वाले व्यक्ति को पावर ऑफ अटॉर्नी धारक कहा जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको पॉवर ऑफ अटॉर्नी को हमेशा के लिए स्थायी करने का समाधान भी बता रहे हैं, जिससे ये कभी रद्द नहीं होगी। लेकिन इससे पहले जान लेते हैं इसके बारे में थोडा विस्तार से।

क्या पावर ऑफ अटॉर्नी के पंजीकरण की जरुरत होती है?

देखा जाए तो पावर ऑफ अटॉर्नी के पंजीकरण की कोई जरुरत नहीं होती है। हालांकि अगर यह किसी अचल संपत्ति से संबधित हो तो इसका पंजीकरण होना आवश्यक हो जाता है। इसे तहसील में रजिस्ट्रार या सब-रजिस्ट्रार के सामने प्रमाणित किया जा सकता है। अगर पावर ऑफ अटॉर्नी भारत के बाहर निष्पादित की जाती है, तो इसे नोटरी पब्लिक या किसी कोर्ट के जज, मजिस्ट्रेट या केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के माध्यम से। द्वारा प्रमाणित किया जा सकता है।

जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी बनाम स्पेशल पावर ऑफ अटॉर्नी-

एक सामान्य पावर ऑफ अटॉर्नी में, पावर ऑफ अटॉर्नी देने वाला व्यक्ति उस अटॉर्नी के धारक को उसके नाम पर और उसकी ओर से उसकी अचल और चल संपत्ति के संदर्भ में किसी भी प्रकार की गतिविधि करने के लिए अधिकृत करता है। एक विशेष मुख्तारनामा (पावर ऑफ अटॉर्नी) में प्रदानकर्ता किसी को उसकी ओर से सीमित गतिविधियों को करने के लिए अधिकृत करता है या सीमित अधिकार प्रदान करता है।

क्या करें जिससे पावर ऑफ अटॉर्नी कभी रद्द न हो-

पावर ऑफ अटॉर्नी कभी रद्द न हो इसके लिए आपको सबसे पहले जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) चुननी होगी। स्पेशल पावर ऑफ अटॉर्नी में आपको ये अधिकार नहीं मिलते हैं, क्योंकि वो सीमित अधिकार वाली होती है जो एक कार्य के बाद रद्द हो जाती है। जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी आपको किसी तहसील में जाकर सब-रजिस्ट्रार अफसर के सामने जाकर करनी होगी जहां दोनों पक्षों फोटो और साइन सब-रजिस्ट्रार के सामने होंगे और वहां के डोक्योमेंट्स में इनका रिकॉड रखा जाएगा।

सामान्य पावर ऑफ अटॉर्नी की प्रक्रिया पूरी होने बाद आप इसको स्थायी करने के लिए एक अलग से एग्रीमेंट जरुर करें, उस एग्रीमेंट में आपको लिखवाना होगा कि प्रथम पक्ष इस पावर ऑफ अटॉर्नी को अनिश्चितकालीन समय के लिए कर रहा है और ये अंतिम पावर ऑफ अटॉर्नी है जो कभी रद्द नहीं होगी। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो प्रथम पक्ष सामान्य पावर ऑफ अटॉर्नी को भी तहसील में जाकर रद्द करा सकता है। ऐसे में आप एग्रीमेंट जरुर करे और उसे नोटराइज जरुर करा लें।

अगर आपको लगता है कि आपका मामला लंबा चलने वाला है और प्रथम पक्ष वाले व्यक्ति का किसी कारणवश मृत्यु न हो जाए, ऐसी स्थिती में आप एक वसीयतनामा (विल) भी लिखवा लें, उसमें वो आपको उस संबधित प्रापर्टी के बारे में लिखकर देगा कि अगर उसकी मृत्यु होने के बाद भी ये संपत्ति उसकी संतानों पर न जाकर संबधित व्यक्ति पर ही जाएगी।

किन कार्यों में पॉवर ऑफ अटॉर्नी  का इस्तेमाल किया जा सकता है-

संपत्ति से जुड़े मामलों, किसी वाहन से संबधित मामले में, बैंक खाते के संचालन के संबध में, बीमा पालिसी के संबध में, किसी अचल संपत्ती के संबध में भी पॉवर ऑफ अटॉर्नी  को दिया जा सकता है।  अचल संपत्ती से संबधित पॉवर ऑफ अटॉर्नी  पर  इसके प्रदाता के हस्ताक्षर होने और इसका रजिस्ट्र होना जरुरी हो जाता है। जमीनी या किसी बिल्डिंग के संबध में दी जाने वाली पॉवर ऑफ अटॉर्नी उस संपत्ति का असल मालिक अपने उससे संबधित सभी अधिकार पॉवर ऑफ अटॉर्नी  धारक के नाम कर देता है। इससे धारक उस संपत्ति का विक्रय करने का हकदार भी हो जाता है। वो उसपर निर्माण, किराए  पर देने आदि का अधिकारी भी हो जाता है। इसके अलावा वो उन सब अधिकारों का इस्तेमाल कर सकता है जिनका जिक्र पॉवर ऑफ अटॉर्नी  करने के दौरान उसके फोर्मेट में किया गया था।

कौन कर सकता है पॉवर ऑफ अटॉर्नी –

जो व्यक्ति किसी बीमारी से जूझ रहा है, बूढ़ा हो चला है या किसी अन्य कारणवश वो अपनी संपत्ति की देखबाल नहीं कर पा रहा है, ऐसे सभी व्यक्ति पॉवर ऑफ अटॉर्नी के तहत अपनी उस संपत्ती के सभी अधिकार किसी अन्य व्यक्ति को सौंप सकते हैं। दिमागी पागलपन से ग्रस्त व्यक्ती या फिर 18 वर्ष से कम आयु वाला नाबालिग पॉवर ऑफ अटॉर्नी नहीं कर सकता।

20 साल से जमीन पर काबिज लोगों को देंगे मालिकाना हक- खट्टर

पॉवर ऑफ अटॉर्नी को रद्द करना-

पावर ऑफ अटॉर्नी कैसी भी हो उसे किसी भी समय रद्द किया जा सकता है, वसीयतनामे को भी इसकी तरह कभी भी रदद् किया जा सकता है। लेकिन हमने आपको इस आटिर्कल में ऊपर ऐसे तरीके बताएं हैं जिससे आप इसे अनिश्चित समय के लिए कर सकते हैं और इसे कभी रद्द नहीं किया जा सकता। इसके अलावा सामान्य पावर ऑफ अटॉर्नी और स्पेशल पावर ऑफ अटॉर्नी को किसी भी समय उसका प्रदाता रद्द कर सकता है।

हरियाणा में सोशल मीडिया पत्रकारों को कवरेज करने से मनाही! हो सकती है कार्यवाही

TAGGED:General Power Of AttorneyLast Power of AttorneyPower of attorneyunrevokable power of attorneyपॉवर ऑफ अटॉर्नी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article Abhay Chautala on Dhanesh Adlakha फार्मेसी काउंसिल के प्रधान धनेश अदलखा के खिलाफ शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं- अभय चौटाला
Next Article Ashok sthambh real images of sarnath india संसद राजचिन्ह मामला: सारनाथ से ही लिया गया है सम्राट अशोक का स्तंभ जो सही है

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

WTC फाइनल से पहले ही भारतीय टीम को मिली बड़ी खुशखबरी, ICC की ट्रॉफी पर जीत हुई पक्की

भारतीय टीम लंदन के मैदान में 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC Final 2023…

By Dastak Web Team

साल का पहले दिन दिल्लीवासियों के लिए रहा मुश्किल, ट्रैफिक में घंटो फंसे रहे लोग

दिल्लीवासियों के लिए 2019 का पहला दिन बड़ा ही मुश्किल रहा। भारी ट्रैफिक के कारण…

By Dastak Web Team

VIDEO: 20 साल की होकर कुछ इस तरह दिखने लगी है आपकी बालिका वधू

TV शो ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभाने वाली मशहूर अविका गौर आज 20…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?