शनिवार भगवान भैरव और शनिदेव का दिन होता है। कहते हैं कि हमारे अच्छे कर्मों का फल अच्छा होता है और बुरे कर्मों का दंड हमें शनिदेव देते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपको केवल अच्छे कर्मों का ही फल मिले और आप अच्छे कर्म ही करें तो शनिवार के दिन कुछ कामों को करना शुरू कर दें।
क्या करें शनिवार के दिन-
शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल से दीप जलाएं। सूर्यास्त के बाद भी यह काम करें, साथ ही शनिदेव की मूर्ति पर काला तिल भी अर्पित करें।
अब उन कार्यों को जानें जिन्हें करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं, कुछ कार्य जिन्हें आप शनिवार के दिन बिल्कुल भी ना करें।
कौन से कार्य शनिवार को ना करें-
1.शनिवार के दिन आपको शराब का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, इससे आपके घर में क्लेश होता है।
2. शनिवार के दिन लड़की को ससुराल नहीं भेजना चाहिए, ऐसा कहा जाता है कि लड़की घर की लक्ष्मी होती है इसलिए शनिवार के दिन उसे ससुराल नहीं भेजना चाहिए।
3. शनिवार के दिन आप अपने घर में लोहा ना लाएं, कहा जाता है कि लोहा शनि देव का धातु है और यदि आप शनिवार के दिन लोहा घर लाते हैं तो इससे आपके घर पर शनि का प्रभाव रहता है।
4. इस दिन आपको अपने बाल और नाखूनों को बिल्कुल भी नहीं काटना चाहिए।
5. इस दिन आपको काला तिल, चमड़ा, काले जूते और तेल नहीं खरीदना चाहिए।
6. इस दिन आपको नमक भी नहीं खरीदना चाहिए नमक खरीदने से कर्ज चढ़ता है, इसीलिए शनिवार के दिन यह कार्य ना करें।
7. इस दिन महिलाओं को अपने बालों को नहीं धोना चाहिए।
8. शनिवार के दिन दूध यह दही का सेवन नहीं करना चाहिए यदि आप करते भी हैं तो इसमें हल्दी या गुड़ मिलाकर खाएं।