सत्ता का रिवाज हिमाचल प्रदेश में बदलेगा या नहीं अब तक के नतीजों और रुझानों से यह तस्वीर साफ हो गई है कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत की ओर बढ़ रही है और कॉन्ग्रेस रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है। कांग्रेस हिमाचल में 40 सीट तो बीजेपी 25 सीटों पर आगे चल रही है। यही रुझान अगर नतीजों में तब्दील हो जाता है तो हर 5 साल में सरकार बदलने का रिवाज हिमाचल में कायम रहेगा और आसानी से कांग्रेस सरकार बना सकती है। हालांकि अब भी आंकड़ों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वजह यही है की टाइम फाइट होने की स्थिति में अभी से कांग्रेस कदम फूंक-फूंक कर रख रही है।
Cyclone Mandous: तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में बारिश की चेतावनी, जानें कितना बड़ा है खतरा
अगर सूत्रों की माने तो हिमाचल प्रदेश में जीते हुए अपने सभी विधायकों को कांग्रेस चंडीगढ़ बुलाने वाली है। सूत्रों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में जीत का सर्टिफिकेट लेने के बाद सभी कांग्रेस विधायक चंडीगढ़ पहुंचेंगे और वहां उन्हें से राजस्थान में ले जाया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि हिमाचल में जीते हुए कांग्रेस उम्मीदवारों की कमान भूपेश बघेल, राजीव शुक्ला और भूपेंद्र सिंह हुड्डा संभालेंगे। अभी भूपेंद्र हुड्डा चंडीगढ़ में ही है जबकि राजीव शुक्ला और भूपेश बघेल जल्द ही पहुंचने वाले हैं।
कांग्रेस के सूत्रों ने कहा है कि हम इंतजार कर रहे हैं फाइनल नतीजे का। अपने विधायकों को सुरक्षित रखना पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री पद के लिए कई दावेदार हैं। सीएम पद के लिए हमारे पास कोई और चेहरे हैं लेकिन फैसला फाइनल नतीजा देखकर राज्य प्रभारी भूपेश बघेल, राजीव शुक्ला और भूपेंद्र हुड्डा के द्वारा विधायकों की राय लेकर ही किया जाएगा।
It takes courage… Take a bow @AxisMyIndia 🙌👏👏👏 well done.#HimachalPradeshElections pic.twitter.com/MosOBxQ4eC
— Voter’s Pulse (@Voters_Pulse) December 8, 2022
412 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
हिमाचल प्रदेश में आज वोटों की गिनती 68 केंद्रों की हो रही है पर्वतीय राज्य में आज 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। जिनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व भाजपा प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह शामिल है। 12 नवंबर को राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में करीब 76.44% मतदाताओं ने वोट डाले थे।
पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 21और भाजपा को 44 सीटें हासिल हुई थी।
विशाखापट्टनम में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी छात्रा, जानिए कैसे हुआ ये हादसा
क्या हिमाचल में बदलेगा 5 साल वाला रिवाज?
हिमाचल प्रदेश के नतीजे काफी दिलचस्प होने वाले हैं क्योंकि हर बार सत्ता बदलना हिमाचल प्रदेश का इतिहास रहा है हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को कम से कम 35 विधायकों का समर्थन चाहिए, लेकिन सोमवार को जारी एग्जिट पोल में पूर्व अनुमानों के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस जुदाई आंकड़े को प्राप्त करने में संघर्षरत दिखे हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस के खाते में 20 से 40 सीटें आने की संभावना जताई गई है जबकि बीजेपी को 24 से 41 सीटें मिलने का पूर्व अनुमान लगाया जा रहा है।