अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी सैनिक एलएसी रेखा पर आमने-सामने आ गए, बताया जा रहा है कि दोनों देशों के सैनिक पेट्रोलिंग के दौरान आपस में भिड़ गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के यांगत्से के करीब तवांग सेक्टर में पिछले हफ्ते भारतीय सैनिकों ने चीन के करीब 200 सैनिकों को एलएसी पार करके भारत में घुसने से रोक दिया था। जिसके चलते दोनों देशों के सैनिकों में एक संक्षिप्त संघर्ष हो गया था।
9 दिसंबर, को इस झड़प में दोनों पक्षों के सैनिकों को कुछ मामूली चोटें भी आई हैं। जिसके बाद सैन्य कमांडर स्तर की बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच अब शांति का माहौल बना हुआ है। भारत और चीन एशिया की दो महाशक्तियां हैं। इन दोनों देशों के बीच विवाद बहुत पहले से ही हो रहे हैं। लेकिन इनके विवाद का जो प्रमुख मुद्दा है वह दोनों देशों के बीच की सीमा को लेकर है। इसी सीमा विवाद के चलते दोनों देशों में साल 1962 में भयंकर युद्ध भी हो चुका है। लेकिन अभी भी सीमा पर ऐसे कई इलाके हैं, जिन्हें लेकर अक्सर दोनों देशों के बीच मनमुटाव की स्थिति बनी रहती है।
तमिलनाडु के 13 जिलों में जारी रेड अलर्ट, Cyclone Mandous के चलते स्कूल-कॉलेज हुए बंद
9 दिसंबर, 2022 को भी चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एक संघर्ष हुआ। इस खबर का पता तब चला, जब संघर्ष में घायल हुए सैनिकों को गुवाहाटी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह पता चला है कि घायल चीनी सैनिकों की संख्या भारतीय सैनिकों की संख्या की तुलना में अधिक है। जिससे यह साफ पता चलता है कि भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया है। बताया जा रहा है कि चीनी सैनिकों की संख्या करीब 300 तक थी जो पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्होंने उम्मीद भी नहीं की होगी उनका सामना करने के लिए भारतीय सैनिक पूरी तरह से तैयार बैठे हैं।
जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी, जानें किस जगह का कितना है न्यूनतम तापमान
पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच पिछले साल अप्रैल महीने से ही तनातनी चल रही है। दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव को दूर करने के लिए सैन्य स्तर की बातचीत जारी है। वहीं चीन लगातार एलएसी पर अपने सैनिकों की तादाद बढ़ रहा है। सेना ने इस मुद्दे पर बयान जारी करते हुए बताया है कि यह कोई एक दिन का विवाद नहीं है। 2006 से ही दोनों देशों के बीच देश की सीमा को लेकर संघर्ष चलते आ रहे हैं।
9 दिसंबर, 2022 को चीनी सैनिकों ने तवांग सेक्टर में एलएसी से संपर्क किया और भारतीय सैनिकों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सैनिकों को मामूली चोटें भी आई हैं। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि घटना के बाद, क्षेत्र में भारतीय कमांडर ने “शांति और शांति बहाल करने के लिए सरंचित तंत्र” का पालन करने के लिए अपने चीनी समकक्ष के साथ फ्लैग मीटिंग भी की।
At least 6 soldiers injured in India-China clash in Tawang sector brought to Guwahati for treatment: Sources
— Press Trust of India (@PTI_News) December 12, 2022