हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन हो गया है, नितिन लंबे से बिमार थे। उन्हें 3 दिसंबर को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट करावाया गया था। नितिन को जिस दौरान अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उस दौरान उनकी हालत काफी गंभीर थी। करीब 26 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली। आपको बता दें कि नितिन मनमोहन ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिसमें से बोल राधा बोल, यमला पगला दिवाना और रेडी सहित कई सुपरहिट फिल्में हैं।
तुनिशा सुसाइड मामले में शीजान के सपोर्ट में सामने आई उर्फी जावेद, जानिए उर्फी ने क्या कहा
आपको जानकारी के लिए बता दें कि नितिन मनमोहन के निधन की खबर उनके दोस्त प्रोड्यूसर कलीम खान ने कन्फर्म किया है। नितिन मनमोहन जब से अस्पताल में भर्ती हुए हैं तब से अब तक वेंटिलेटर पर ही थे। उनकी मौत का कारण मैसिव हार्ट अटैक बताया जा रहा है। नितिन मनमोहन के बच्चे लगातार अस्पताल में उनके साथ थे।
सलमान खान की बर्थडे पार्टी में क्यों नहीं आई कंगना रनौत, जानिए कारण
नितिन मनमोहन हिंदी फिल्मों के मशहूर विलन मनमोहन के बेटे हैं, जिन्होंने ‘ब्रह्मचारी’, ‘गुमनाम’ और ‘नया जमाना’ समेत कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है। अपने पिता मनमोहन की तरह ही नितिन मनमोहन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस किया। नितिन ने बतौर एक्टर टीवी सीरियल भारत के शहीद में चंद्रशेखर आजाद का रोल प्ले किया था।