स्नेहा मिश्रा
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में सड़क दुर्घटनाओं में कुल 16,397 लोग केवल सीट-बेल्ट न लगाने के कारण मारे गए। जिनमें से 8,438 वाहन चालक और शेष 7,959 यात्री शामिल हैं। जबकि कुल 46,593 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत केवल हेलमेट न पहनने की वजह से हुई है। जिनमें से 32,877 वाहन चालक और 13,716 यात्री हैं।
साल 2021 में कुल 4,12,432 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। जिनमें से 1,53,972 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, तो 3,84,448 लोग घायल हुए। ‘भारत में सड़क दुर्घटना 2021’ शीर्षक नामक रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में हेलमेट नहीं पहनने के कारण तकरीबन 93,763 लोग घायल हुए जबकि सीट बेल्ट न पहनने की वजह से 39,231 लोग घायल हुए।
अपनी मां हीराबा के निधन पर क्या बोले पीएम मोदी, जानें 100वें जन्मदिन पर मां ने क्या संदेश दिया था
हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरण हमारे और आपकी सुरक्षा के लिए ही हैं। यह सड़क दुर्घटना में हमें घातक और गंभीर चोट से बचाते हैं। खासकर दोपहिया वाहनों पर सवार लोगों को तो हेलमेट पहनना जरूरी है। रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत के मामले में उत्तरप्रदेश टॉप पर है। सड़क दुर्घटनाओं के कुल मौत के मामलों में से 15.2 % घटनाएं उत्तर प्रदेश की हैं। यही नहीं साल 2020 में भी उत्तर प्रदेश इस मामले में शीर्ष स्थान पर था। रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर तमिलनाडु (9.4%), महाराष्ट्र (7.3%) और राजस्थान (6.8%) स्थान पर है।
अरिजीत सिंह का शो कोलकाता में हुआ रद्द, क्या इसके पीछे है राजनीतिक एंगल?