मैना कटारिया
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन न्यू ईयर मनाने के लिए अपने करीबी दोस्त ओरी जैक्सन के साथ दुबई पहुंची, न्यासा देवगन ने दुबई के लिए अपने करीबी दोस्त ओरी के साथ उड़ान भरी। न्यासा के करीबी दोस्त ओरी जैक्सन ने सोशल मीडिया पर न्यासा देवगन और मॉडल तानिया श्रॉफ के साथ एक फोटो शेयर किया है जिसमें न्यासा देवगन,ओरी जैक्सन और तानिया श्रॉफ तीनों पोज दे रहे हैं।
आपको बता दें कि न्यासा के करीबी दोस्त ओरी जैकसन ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी डाली है, जिसमें वे न्यासा के साथ अपने पासपोर्ट को हाथ में लिए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। जिसके बाद मॉडल तानिया श्रॉफ भी उन्हें मिलती है मॉडल तानिया श्रॉफ और अभिनेता अहान शेट्टी वर्तमान में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं जिन्होंने सिल्वर टॉप और डेनिम पैंट पहनी हुई है। अभिनेता अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे हैं बड़ी बेटी न्यासा और एक छोटा बेटा युग, न्यासा देवगन अपने मां-बाप की पहली संतान है। सोशल मीडिया पर न्यासा देवगन का एक प्राइवेट अकाउंट है जो बेहद ही लोकप्रिय है न्यासा अपनी उच्च शिक्षा स्वजीलैंड से कर रही हैं, अजय देवगन ने न्यासा को लेकर यह पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अगर न्यासा अभिनय करनी की इच्छा रखती है तो वे उन्हें परियोजनाओं में शामिल करेंगे।
तुनिशा सुसाइड मामले में शीजान के सपोर्ट में सामने आई उर्फी जावेद, जानिए उर्फी ने क्या कहा
अजय देवगन ने आगे बताया कि अभी तक उनकी बेटी न्यासा ने अपने करियर के बारे में उनसे कुछ नहीं कहा है अभी वह बस पढ़ना चाहती है और पढ़ाई के बाद अगर वे अपना करियर फिल्म इंडस्ट्री में बनाना चाहती है तो हम उसका पूरा सपोर्ट करेंगे ताकि वह अपने करियर में सफल हो सके।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का हुआ निधन, कारण दिल का दौरा