जॉन अब्राहम की वाइफ प्रिया रुचान की इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है, उनका जानवरों के प्रति प्रेम को देखकर लोग उनकी तारीफ करने में जुटे हैं। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो एक कुत्ते पर प्यार लुटा रही हैं। जॉन की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पठान फिल्म की वजह से जॉन अब्राहिम सुर्खियों में है।
प्रिया को जानवरों से है लगाव-
प्रिय को जानवरों से भी काफी लगाव है। वह अपने पति के साथ-साथ जानवरों पर भी प्यार लुटाती हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें प्रिया सड़क पर कुत्ते को खाना खिलाती, दुलार और प्यार करती नजर आ रही हैं। प्रिया ‘केजुअल’ लुक में काफी सुंदर लग रही हैं। इस वीडियो के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ की है और उन्हें अब पहले से ज्यादा पसंद करने लगे हैं।
View this post on Instagram
कोरोना काल के समय भी पति जॉन अब्राहम ने जानवरों की बहुत मदद की है। जॉन कई ऐसी संस्थाओं से जुड़े हैं, जो जानवरों का ध्यान रखती हैं और सहायता करती हैं। बता दें कि जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के अलग होने के बाद जॉन अब्राहम की मुलाकात प्रिया से हुई और करीब 2 साल डेटिंग के दौरान जॉन और प्रिया शादी के बंधन में बंधे हैं। जॉन की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। उनके फैंस बड़ी बेसब्री के साथ उनकी ‘पठान’ फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। पठान फिल्म में ‘जॉन’ एक्शन के अवतार में नजर आएंगे। पठान फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।
फिल्म फतेह में सोनू सूद ने विलन के लिए मांगी सलाह, लोगों ने कहा बिग बॉस 16 के इस सदस्य को करें कास्ट
जॉन ने 2014 में की थी प्रिया से शादी-
जॉन अब्राहम बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। 50 साल की उम्र होने पर भी जॉन की जबरदस्त बॉडी और फिटनेस है, जिसके कारण उनकी उम्र का अंदाजा लगाना कठिन है। आज भी लड़कियां व फैंस ‘जॉन’ के लुक्स के दीवाने हैं, जॉन की लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। जॉन ने करीब 9 साल तक बॉलीवुड अभिनेत्री ‘बिपाशा’ को डेट करने के बाद अमेरिका इन्वेस्टमेंट बैंकर ‘प्रिया रुचान’ के साथ 2014 में शादी के बंधन में बंधे। प्रिया का बॉलीवुड से कोई संबंध नहीं है। लेकिन फिर भी आए दिन प्रिया की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
डेटिंग की उड़ रही अफवाह, फिर भी साथ नजर आएंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा