स्नेहा मिश्रा
दिल्ली में एक 16 वर्षीय नाबालिक ने एक किशोर लड़के की मां को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस को शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे यह सूचना मिली कि दिल्ली के घोंडा इलाके में एक नाबालिक लड़की ने 50 वर्षीय महिला को गोली मार दी।
पुलिस का कहना है कि लड़की ने 2 साल पहले महिला के बेटे के खिलाफ लड़की के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला की पहचान सुभाष मोहल्ला निवासी खुर्शीदा के रूप में की गई है। महिला एक किराना दुकान चलाती है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। उसका बेटा नाबालिक है। अधिकारी का कहना है कि लड़की महिला की दुकान पर आई और पिस्तौल से उसे गोली मार दी।
संस्कृत में कमेंट्री, धोती में खिलाड़ी, ऐसा अनोखा टूर्नामेंट देख आप भी रह जाएंगे हैरान
हालांकि अब पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जीटीबी अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस रेप पीड़िता से पूछताछ कर रही है साथ ही कानूनी कार्यवाही में भी जुटी हुई है।
कंझावला कांड में हुआ नया खुलासा, अंजलि ने 6 महीने पहले शराब पीकर किया था एक्सीडेंट