मैना कटारिया
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को आज कौन नहीं जानता अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती लंबे समय तक मीडिया में चर्चा का विषय बनी रही और हाल ही में सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का एक वीडियों तेजी से फैल रहा है, वीडियो में रिया चक्रवर्ती मुंह के बल गिरने से बाल-बाल बची जिसके बाद उन्होंने पैपराजी से कहा पीछा करोंगे तो ऐसा होगा।
View this post on Instagram
कैसे बची रिया –
सोशल मीडिया पर पैपराजी के द्वारा रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें रिया चक्रवर्ती को मुंबई के एक सैलून के बाहर दिखा जा सकता है जब पैपराजी ने रिया रुकने के लिए कहा ताकि भी उनकी फोटो ले सके, तब रिया चक्रवर्ती ने उनकी बात को अनसुना करके जल्दी-जल्दी चलने लगी जैसे ही वह सीढ़ियों पर चढ़ने लगीतब अचानक से उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह मुंह के बल गिरते-गिरते बाल-बाल बची। इसके तुरंत बाद ही रिया ने अपने आप को संभाला और पीछे मुड़कर मुस्कुराते हुए पैपराजी से कहा ‘देखो पीछा करोगे तो ऐसा होगा’ रिया के ऐसे बोलते ही पैपराजी ने उनसे तुरंत माफी मांगी।
Big Boss 16 को अलविदा कहते हुए क्या कहा साजिद खान ने
युजर्स ने रिया पर की टिप्पणी-
इस वीडियो को देखकर युजर्स तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं,एक युजर ने रिया पर टिप्पणी करते हुए लिखा की ‘कितनी गिरी हुई लड़की है’ वहीं दूसरे युजर्स ने रिया के गिरने का कारण उनके द्वारा दी गई बद्दुआ का असर बताया। युजर्स के द्वारा रिया चक्रवर्ती पर की जा रही टिप्पणियों से यह स्पष्ट होता है कि युजर्स के मन में रिया को लेकर नाराजगी है। आपको बता दें कि पिछले महीने रिया को उनके बॉयफ्रेंड बंटी सजदेह की बहन सीमा सजदेह के साथ एक पार्टी में देखा गया है,जहां वे बेहद ही खुश दिख रही थी रिया चक्रवर्ती और बंटी सजदेह पिछले साल से ही एक-दुसरे को डेट कर रहे है।
Big Boss 16 के अब्दु रोजिक ने ऐसा क्यों कहा कि उन्हें साजिद खान पर भरोसा नहीं है