अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ की वजह से चर्चा में हैं। दूसरी तरफ उनके फ्यूचर प्लेन की बात करें तो दीपिका पादुकोण ने 10 साल पहले एक इंटरव्यू में अपनी फैमिली प्लैनिंग पर बात की थी। इस साल वह अपने फ्रेंड्स को गुड न्यूज़ सुना सकती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने 10 साल बाद के सवाल पर बोला कि वह अगर अभिनय की दुनिया में नहीं आई होती तो मुझे आडिया नहीं कि मैं क्या कर रही होती। दीपिका ने कहा उम्मीद है कि 10 साल में मेरे बच्चे होंगे, जिनके साथ मैं सूट पर जाऊंगी , मेरा हंसता खेलता परिवार होगा और मैं अपना एक्टिंग करियर भी जारी रखूंगी। दीपिका का यह इंटरव्यू बहुत पुराना है।
इस इंटरव्यू में उनके साथ विद्या बालन, कंगना रनौत भी थी। 2023 में दीपिका के घर भी किलकारी गुंज सकती है। दीपिका और रणवीर सिंह के फैंस को इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार है। बता दे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी में उनके परिवार व दोस्त शामिल हुए थे। दोनों की शादी को 4 साल हो चुके हैं। उन दोनों के बीच प्यार की शुरुआत फिल्म गोलियों की रासलीला – रामलीला से हुई थी। क्योंकि दोनों ने फिल्म में एक साथ काम किया था। जहां से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई थी।
मेहंदी की रस्म के साथ शुरू हुई राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी की रस्में
यदि दोनों के कैरियर की बात करे तो दीपिका पादुकोण ने 2007 में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से डेब्यू किया था। जिसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहली फिल्म के बाद से दीपिका लगातार बड़े पर्दे पर काम कर रहीं हैं और एक के बाद एक हिट फिल्में दे रही है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक है। दोनों की जोड़ी पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में एक साथ की हैं।
Rhea Chakravarthy बाल-बाल मुंह के बल गिरने से बची, युजर्स ने कहा और कितना गिरोगी?