स्नेहा मिश्रा
दिल्ली और मुंबई की तर्ज पर नोएडा में भी अब साइन ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इससे नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और गुड़गांव के लोगों को लाभ होगा। अब लोगों को घंटों जाम में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। इस ब्रिज के बनने से कई लोगों को फायदा मिलेगा।
नोएडा से ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गुड़गांव, गाजियाबाद और फरीदाबाद में हजारों लोग सुबह व शाम के समय घर से ऑफिस और ऑफिस से घर जाते हैं, जिससे कि सड़क पर भारी भीड़ और जाम लग जाता है। जिसके चलते लोग मिनटों की दूरी भी घंटों में तय करते हैं। जिससे लोगों का अधिक समय ट्रेफ़िक जाम में ही बर्बाद हो जाता है। इसी को देखते हुए नोएडा अथॉरिटी ने दिल्ली की तरह ही नोएडा में भी हैंगिंग ब्रिज बनाने का फैसला किया था। जिसका काम अब लगभग पूरा होने ही वाला है। बताया जा रहा है कि इस ब्रिज को मार्च महीने के अंत तक में आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
सीमेंट-कंक्रीट मिक्सर में बनाया गया 2 लाख श्रद्धालुओं के लिए अनोखा प्रसाद, हौदी में रखी खीर और सब्जी
नोएडा अथॉरिटी के डीजीएम एसपी सिंह का कहना है कि इस ब्रिज के निर्माण के बाद लोगों रोज़ नोएडा से ग्रेटर नोएडा, नोएडा वेस्ट, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद जैसी जगहों पर आसानी से और कम समय में पहुंच सकते हैं। ब्रिज के बनने से भारी वाहनों को भी ट्रैफिक का सामना नहीं करना पड़ेगा।
राष्ट्रपति भवन में स्थित मशहूर ‘मुगल गार्डन’ की बदली पहचान, अब इस नाम से जाना जाएगा
अगर देखा जाए तो दिल्ली एनसीआर का यह दूसरा हैंगिंग ब्रिज है। 697.5 मीटर लंबे इस पुल की लागत 83.53 करोड़ रुपए है। यह ब्रिज पर्थला पर बाबा बालक नाथ मंदिर से लेकर होम्स 121 तक है। यह हैंगिंग ब्रिज केवल तीन पिलर पर टिका हुआ है। यह छह लेन की सड़क होगी।