स्नेहा मिश्रा
भारत ने एक बार फिर से चीन को एक बड़ा झटका दिया है। भारत सरकार ने एक साथ 232 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया है। सरकार खासतौर पर चीन द्वारा चलाए गए ऐप्स पर अपनी पैनी नज़र रखती है। यदि किसी भी ऐप में जरा-सी भी गड़बड़ी नज़र आती है तो सरकार उसे तुरंत ब्लॉक कर देती है।
गौर करने वाली बात तो यह है कि यह सभी ऐप्स जिन्हें भारत सरकार ने बैन किया है सट्टेबाजी, जुआ और ऋण सेवा जैसे कार्यों में शामिल थे। जिन्हें चीन सहित कई विदेशी संस्थानों द्वारा संचालित किया जा रहा था।
Whatsapp ने 36 लाख से ज्यादा अकाउंट्स किए बैन, जानिए क्यों?
भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार चीन के 232 मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है। सरकार ने सट्टेबाजी से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग जैसे तकरीबन 138 ऐप्स को 4 फरवरी को ही ब्लॉक करने का फ़रमान जारी कर दिया गया था। जिसके बाद अब शेष 94 ऐप्स को भी ब्लॉक करने का आदेश भारत सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है।
Netflix ने यूजर्स द्वारा पासवर्ड शेयरिंग सुविधा पर कसी नकेल, मार्च तक किए जाएंगे परिवर्तन
बताया जा रहा है कि इन सभी ऐप्स को चीन समेत कई अन्य विदेशी संस्थाएं भी चला रही थी। इलेक्ट्रॉनिक व आईटी मंत्रालय के अनुसार, यह ऐप्स भारत देश की आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रहे थे। जिसके चलते इन्हें ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। हालांकि अभी तक इन सभी ऐप्स के नामों का खुलासा नहीं हुआ है। भारत देश चीन को हर मोर्चे पर कमजोर करता जा रहा है। आपको बता दें कि इन ऐप्स के जरिए नागरिकों की प्रोफाइल के जरिए यूजर की तमाम जानकारियों और डेटा को एकत्र करके उसे गलत तरीके से विदेशों में भेजने के लिए दोषी पाया गया है।
इससे पहले भी साल 2020 में भारत सरकार ने लोगों के पर्सनल डेटा की सुरक्षा का हवाला देते हुए चीन के 117 एप्स को बैन कर दिया था। जिसमें सबसे लोकप्रिय ऐप PUBG भी शामिल था और सुरक्षा के नज़रिए से सरकार ने Camscanner को भी ब्लॉक कर दिया था।