सपने तो आप सभी देखते हैं, कभी सोते हुए तो कभी जागती आंखों से, हर एक सपना अपने आप में खास होता है और हर एक सपने का एक विशेष अर्थ होता है। सपने में कुछ ऐसी चीजें आती है जो हमें कोई ना कोई संकेत देती है और भविष्य में घटने वाली घटनाओं से हमें सचेत भी करती है। सपने में दिखाई देने वाली वस्तु निहित संदेश के विषय में हम समझ नहीं पाते और कई बार हमारा नुकसान भी हो जाता है, हमारे हाथ में कुछ नहीं आ पाता है। पशु और पक्षी भी सपनों के माध्यम से हमें कुछ विशेष संदेश देते हैं। इस सृष्टि में कुछ ऐसे पशु-पक्षी है जोकि अपने आप में विशेष है और ईश्वर ने उन्हें कुछ विशेष कार्य के लिए ही चुना है। इसी तरह कुछ पशु-पक्षी सपनों के माध्यम से कुछ विशेष संकेत देते हैं, यह संकेत शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के होते हैं। ये संकेत हमारे धर्म से संबंधित होते हैं या प्रेम से या फिर पारिवारिक जीवन से।
यदि आपको सपने में सांप दिखाई देता है तो आप डर जाते हैं। आमतौर पर सांप को धूर्तता, धोखा तथा दुष्टता का प्रतीक माना जाता है इसलिए सपने में सांप दिखाई देना शुभ संकेत कम और अशुभ संकेत ज्यादा माना जाता है। लेकिन भविष्य पुराण में सांपों को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा माना जाता है कि सांपों में एक विशेष शक्ति होती है भविष्य में होने वाली घटनाओं की उन्हें पहले से ही जानकारी होती है। ऐसा कहा जाता है कि सांपों को पूर्व जन्म की भी जानकारी होती है। आज हम आपको बताएंगे कि सपने में सांप देखने से आपको कौन-कौन से संकेत मिलते हैं।
कौन है, वृंदावन जाउंगी सखी रे वृंदावन जाउंगी फेमस भजन को गाने वाले चित्र-विचित्र महाराज
1. यदि सपने में आपको मरा हुआ सांप दिखाई देता है तो इसका अर्थ यह है कि आपके जीवन से बाधाएं और दुख संकट जल्दी ही दूर होने वाले हैं।
2. यदि सपने में आप खुद को सांप पकड़ता हुआ देखते हैं तो इस संकेत को भी शुभ माना जाता है। यह संकेत इस बात की ओर इशारा करता है कि भविष्य में आप अपनी मेहनत से धन संपत्ति प्राप्त करेंगे और उसका इस्तेमाल भी आप सही तरह से करेंगे।
3. यदि आपको सपने में सांप उड़ता हुआ दिखाई दे तो या उन्नति का प्रतीक माना जाता है। इसका अर्थ यह होता है कि आने वाले समय में आप उन्नति प्राप्त करेंगे।
4. ऐसा कहा जाता है कि सांपों को सही तरह से दिखाई नहीं देता लेकिन सांपों का रंगों से निकट का नाता है। यदि आपको सपने में बार-बार काले रंग का सांप दिखाई देता है तो यह इस बात का प्रतीक है कि हमारे ऊपर कालसर्प दोष है।
5. सपने में हरे रंग का सांप दिखाई देता है तो यह एक शुभ संकेत है यह हमारे साथ घटने वाली किसी अच्छी घटना की ओर इशारा करता है।
6. यदि हम सपने में सांप को किसी से डरकर भागते हुए देखते हैं तो यह एक अशुभ संकेत माना जाता है। संकेत का अर्थ यह है कि आपको आपके शत्रुओं से खतरा है।