भारत में OnePlus Ace2 मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक OnePlus Ace2 में 1.5k रिजॉल्यूशन वाली फ्लैट स्क्रीन मिलेगी। हालांकि उम्मीद थी कि इस फोन को कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा है। MyDrivers की रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus Ace 2 में मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर मिलेगा। OnePlus 11R 5G और स्टैंडर्ड OnePlus Ace 2 में 6.74 इंच की फुल एचडी प्लस कवर्ड डिस्पले है। मीडियाटेक वाले OnePlus Ace 2 वर्जन की कीमत OnePlus 11R 5G और OnePlus Ace 2 के स्टैंडर्ड वर्जन से कम होगी। मीडियाटेक 9000 Dimensity प्रोसेसर कंपनी का नया और फ्लैगशिप प्रोसेसर है।
OnePlus Ace2 #OnePlusAce2 #OnePlus pic.twitter.com/Eg8gz2eOMx
— Tech Street (@Techstreat) February 7, 2023
4nm प्रोसेस पर इस प्रोसेसर को तैयार किया गया है। जो स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर को रिप्लेस करेगा। इसके अलावा फोन के बाकी फीचर्स OnePlus 11R 5G या OnePlus Ace 2 जैसे ही होंगे। आपको बता दें कि OnePlus 11R 5G को भारत में और OnePlus Ace 2 को चीन में लॉन्च किया गया है। इन दोनों के फोन में ही 3 रियर कैमरे हैं, जिनमें प्रायमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर लगाया गया है। दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है और तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है।
UPI Light फीचर लेकर आया Paytm, पिन के बिना भी हो सकेगी पेमेंट, जानिए कैसे
कैमरे के साथ ही इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 10x डिजिटल ज़ूम जैसे फीचर्स मिलेंगे। कैमरे के साथ ही इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन OIS और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन EIS भी है। इस फोन का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। अभी तक आधिकारिक तौर पर OnePlus ने OnePlus Ace 2 के मीडिया ट्रक वाले वर्जन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
Ambrane ने लॉन्च की अपनी नई स्मार्टवॉच, दो हज़ार से भी कम कीमत में, जानें इसके फीचर्स