होली का त्योंहार पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल होली का त्योंहार 8 मार्च 2023 को मनाया जा रहा है। सभी लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर, मिठाइयां, पकवान खिलाकर इस त्योंहार को मनाते हैं। हालांकि हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार होली से 8 दिन पहले सभी शुभ कार्यों को रोक दिया जाता है इन 8 दिनों में कोई भी शुभ कार्य जैसे गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन आदि करना वर्जित माना जाता है और इस अवधि को होलाष्टक माना जाता है। होलिका दहन के दूसरे दिन यानी होली के 1 दिन पहले सभी शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस बार होलाष्टक 27 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च को समाप्त होगी, इस बार होलाष्टक में 8 दिन की जगह 9 दिन पड़ रहे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं इन 9 दिनों में क्या करें और क्या नहीं।
Namak ke Upay: नमक के इन उपायों से चमकेगी आपकी किस्मत, मिल सकते हैं मनचाहे परिणाम
होलाष्टक में इन कार्यों को ना करें-
होलाष्टक में किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें, विवाह और सगाई जैसे शुभ कार्यों को भी ना करें। इन दिनों में आपको बेटियों या बहुओं की विदाई नहीं करनी चाहिए। हजामत बनाने, गृह प्रवेश करने और नई दुकानें खोलने जैसी गतिविधियों पर भी रोक हैं। इस दौरान कोई नया व्यवसाय शुरू ना करें, होलाष्टक के दौरान नया घर वाहन या प्लॉट ना खरीदें।
प्लास्टिक के दौरान इन कार्यों को करें-
होलाष्टक में भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और दान करें इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्रमा और देवी लक्ष्मी की पूजा करें। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें, ऐसा कहा जाता है कि जब आप किसी व्यक्ति को खुश रखते हैं या खुशी देते हैं तो भगवान आपके जीवन में भी खुशियां बनाए रखता है।
Broken Heart Lines: शुभ नहीं मानी जाती हथेली की ये टूटी रेखाएं, हो सकता है प्यार में धोखा