Pune (पुणे) में Reel (रील) बनाने वाले दो युवकों के कारण एक महिला की मौत हो गई है। यह घटना यहां के मोहम्मदवाड़ी के पास कृष्णा नगर में पालकी रोड पर घटी है। जहां दो युवक बाईक पर रील बना रहे थे जिनके कारण पास से अन्य वाहन पर गुजर रही महिला उनकी चपेट में आ जाती है और इस हादसे में उसकी मौत हो जाती है। पुलिस ने इस मामले में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक महिला की पहचान 31 वर्षीय तस्लीम फिरोज पठान के रुप में हुई है, जो सोलापुर जिले के बरशी की रहने वाली है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल वह पुणे के ही आदर्श नगर में रह रही थी।
सहायक पुलिस निरीक्षक जयवंत जाधव ने स्थानिय मीडिया को जानकारी दी है कि आरोपी अयान मंगलवार को पालखी रोड पर बहुत तेज बाइक चला रहा था, और उसका साथी जैद वीडियो बना रहा था। इस रील बनाने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर अन्य दोपहिया वाहन से हो जाती है जिसपर तस्लीम पठान सवार थी। इस हादसे में लगी चोटों के कारण तस्लीम पठान की मौत हो जाती है।
दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर खुलने से लोगों को राहत, लेकिन ये खबर कर देगी परेशान
इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को वनवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में अयान शाहनूर शेख (21) और जैद जावेद शेख (22) हैं, दोनों हडपसर के सैय्यद नगर से हैं। घटना की सूचना पर वानावाड़ी थाने की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने अयान और जैद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (ए), 331, 279, 427 और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक इस हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
हरियाणा में 32 जगह हो रहा है यमुना में अवैध खनन! माफियाओं ने बना डाले हैं नदी में बड़े-बड़े बांध?