स्नेहा मिश्रा
थायरॉयड ग्लैंड एक छोटी और तितली के आकार की ग्रंथि होती है, जो आपकी गर्दन के फ्रंट बेस पर होती है। इस ग्लैंड से ट्राईआयोडोथायरोनिन (Triiodothyronine) और थायरोक्सिन (Thyroxine) हार्मोन बनता है। जोकि आपके मेटाबॉलिज्म के सभी पहलुओं को प्रभावित करता हैं।
मशहूर भारतीय हेल्थ एक्सपर्ट निखिल वत्स ने बताया कि, लगभग 5 करोड़ 90 लाख लोग थायरॉयड की समस्या से परेशान हैं, लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि ज्यादातार प्रभावित लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं होती। आइए जानते हैं कि इस समस्या के लक्षण क्या-क्या हो सकते हैं।
Beauty tips : हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए इन तरीकों से करें टमाटर का इस्तेमाल
कोलेस्ट्रॉल लेवल और गर्दन का बढ़ना :
थायरॉयड डिसफंक्शन की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ गले में परेशानी बढ़ने लगती है, आमतौर पर गले के साइज में होने वाली बढ़ोतरी हाइपोथायरायडिज्म की तरफ इशारा करता है।
Skin care remedies : अंडर आर्म्स के कालेपन से हैं परेशान, तो अपनाएं ये तरीके
मसल्स और ज्वाइंट पेन :
हाइपोथायरायडिज्म की वजह से हाथों में कार्पल टनल विकसित होने लगता है, जिससे हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है और ज्वाइंट पेन भी बढ़ जाता है। थायरॉयड को मास्टर ग्लैंड भी कहा जाता है, अगर ये सही तरीके से काम नहीं करता है तो इससे तकरीबन शरीर का हर हिस्सा प्रभावित होने लगेगा।
तनावग्रस्त महसूस करना :
थायरॉयड में आप ज्यादा तनावग्रस्त महसूस करने लगते हैं। जिसके कारण पैनिक डिसऑर्डर की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।
हेयर और स्किन प्रॉब्लम्स :
अगर आपकी फैमिली के लोगों को बालों और थायरॉयड से जुड़ी समस्या है, तो यह काफी हद तक मुमकिन है कि आपको भी ये समस्या हो सकती है। इसके अलावा थायराइड से ग्रसित लोगों के बाल जल्दी झड़ने लगते हैं और साथ ही स्किन प्रॉब्लम्स होना भी आम बात है।
पेट से जुड़ी समस्या :
थायराइड डिसफंक्शन होने पर पेट की समस्या होने लगती है। जिसमें कब्ज, डायरिया और इरिटेबल बॉवेल सिंड्रॉम (Irritable Bowel Syndrome) जैसी समस्या शामिल हैं।