By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Saturday, 20 Dec 2025
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > धर्म > Navratri Special 2023: नवरात्रि में 9 दिन इन अलग अलग प्रसाद से लगाएं भोग
धर्म

Navratri Special 2023: नवरात्रि में 9 दिन इन अलग अलग प्रसाद से लगाएं भोग

Dastak Web Team
Last updated: March 22, 2023 8:02 am
Dastak Web Team
Share
NavDurga
Photo source - Google
SHARE

Chaitra Navratri:   चैत्र मास की शुल्क पक्ष की प्रतिपदा के दिन से नवरात्रि का पर्व शुरू हो जाता है। इस बार नवरात्रि बुधवार (22 मार्च) से शुरू हो रही है। ऐसे तो माता दुर्गा की पूजा करने से आपको हमेशा लाभ मिलता ही होगा, लेकिन नवरात्रों के दौरान ग्रहों के योग संयोग कुछ ऐसे होते हैं जिनमें देवी की पूजा अधिक फलदायी होती है। क्योंकि नवरात्रि के 9 दिनों में 9 देवियों की अराधना की जाती है।

यह भी पढ़ें:  Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि पर नहीं रख पा रहें हैं व्रत, तो करें ये काम

नवरात्रि के दौरान इन 9 दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों को अलग-अलग भोग लगाने से माता अति प्रसन्न होती हैं। यदि आप देवी के नौ रूपों के बारे में नहीं जानते तो चलिए आज हम आपको उनके नौ स्वरूपों के बारे में बताते हैं।

माता का पहला स्वरुप-
नवरात्रि के पहले दिन माता के पहले स्वरूप यानी की माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन आपको माता शैलपुत्री को गाय के घी का भोग लगाना चाहिए।

माता का दूसरा स्वरूप-

नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप यानी कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। आपको दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चीनी का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से माता आपको चिरायु का वरदान देतीं हैं।

माता का तीसरा स्वरूप-

नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। नवरात्रि के तीसरे दिन आपको दूध का भोग लगाना चाहिए और जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए ऐसा करने से आपको धन वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

माता का चौथा स्वरूप-

नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन आपको माता कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आप का मनोबल बढ़ता है।

माता का पांचवा स्वरूप-

नवरात्रि के पांचवे दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन आपको माता भवानी को केले का भोग लगाना चाहिए और इसका गरीब बच्चों को भी दान करना चाहिए, ऐसा करने से आपकी बुद्धि का विकास होता है और आप अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।

माता का छठवां स्वरूप-

नवरात्र के छठवें दिन मां दुर्गा के षष्टम स्वरूप मां कात्यानी की पूजा की जाती है। आपको इस दिन मां कात्यानी को शहद का भोग लगाना चाहिए, ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।

माता का सातवां स्वरूप-

नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप माता कालरात्रि की पूजा होती है। इस दिन आपको माता को गुड़ से बनाया गया भोग अर्पित करना चाहिए। इससे आपको रोग और शोक से मुक्ति मिलती है और आपका परिवार स्वस्थ रहता है।

माता का आठवां स्वरूप-

नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन आपको माता महागौरी को नारियल से बनाया गया भोग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और आपके परिवार पर माता का आशीर्वाद भी बना रहता है।

माता का नौवां स्वरूप-

नवरात्र के नौवें दिन मां दुर्गा के नवम् स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन आपको घर में बने हुए हलवा पूरी और खीर का भोग लगाना चाहिए इसके साथ ही आपको कन्या पूजन भी करना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें:  Chanakya Niti: इन छोटी-छोटी गलतियों से ही घर आया धन भी वापस चला जाता है

TAGGED:Chaitra NavratriCHAPPAN BHOGMaa DurgaNavratri PujanPuja vidhiRamnavami
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Stephny Tires आखिर क्यों स्टेपनी टायर का साइज बाकी टायरों से अलग होता है, जानें इसके पीछे का कारण
Next Article Earthquake Earthquake: पाकिस्तान समेत कई देशों में भूकंप से हिली धरती, लोगों में फैली दहशत

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

न ही चीन सीमा पर उत्पात मचा रहा, न ही मुस्लमान पटाखे बना रहा !

अजय चौधरी दिये बनाते हुए गरीब कुम्हार के फोटो के साथ पिछले साल तक मैसज…

By dastak

भाजपा महिला नेता को बाल तस्करी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

  सीआईडी ने जलपाईगुडी बाल तस्करी मामले में कथित संलिप्तता को लेकर भारत नेपाल सीमा…

By dastak

Viral Video में खरगोश और कछुए की कहानी की रिक्रिएट, जानें असल ज़िंदगी में किसने जीती रेस

आपने भी बचपन में खरगोश और कछुए की कहानी तो सुनी ही होगी, हां वही…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
धर्मलाइफस्टाइल

Sawan 2025: पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं करें ये खास उपाय

By रुचि झा
धर्म

Kanwar Yatra 2025 Guidelines: शास्त्रों के नियम से लेकर, सरकार की सख्ती तक जानिए पूरी जानकारी

By रुचि झा
कांवड़ यात्रा
देशधर्म

कांवड़ यात्रा 2025: आस्था, परंपरा और सेवा का अनुपम संगम

By अंजली रावत
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?