22 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस वर्ष की चैत्र नवरात्रि बेहद खास है क्योंकि चैत्र नवरात्रि की शुरुआत से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत हुई है। इसके साथ-साथ इस बार महाअष्टमी तिथि पर ग्रहों का महासंयोग बनने जा रहा है। इस बार महा अष्टमी 29 मार्च को है। ज्योतिष के अनुसार, महाअष्टमी 10 दिन 6 बड़े ग्रह 4 राशियों में प्रवेश करेंगे जिसके कारण इस महासंयोग का निर्माण होगा।
महाअष्टमी पर बनेगा महासंयोग-
इस समय गुरु अपनी मीन राशि में विराजमान है और 28 मार्च को अपनी मीन राशि में ही अस्त होने जा रहे हैं। वहीं सूर्य की बात करें तो, सूर्य भी मीन राशि में ही विराजमान है। शुक्र और राहु भी मेष राशि में विराजमान है। ग्रहों के इस महासंयोग से कई राजयोगों का भी निर्माण होने जा रहा है, इसमें हंस, मालव्य, केदार साथ ही महाभाग्य योग का निर्माण होगा।
यह भी पढ़ें: Navratri Special 2023: नवरात्रि में 9 दिन इन अलग अलग प्रसाद से लगाएं भोग
मालव्य योग का निर्माण मेष राशि में शुक्र ग्रह के गोचर करने से हो रहा है। मीन राशि में हंस योग और महा भाग्य योग का निर्माण होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये राजयोग 700 सालों के बाद बन रहा है। ऐसे में इन महायोगों के निर्माण से कई राशि के लोगों को लाभ होगा। चलिए हम आपको बताते हैं कि महा अष्टमी पर बनने वाले महासंयोग से किन राशियों को लाभ होगा।
किन किन राशियों को होगा लाभ-
मिथुन राशि-
जिन लोगों की राशि मिथुन है उन्हें अष्टमी पर इन राजयोगों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है इस अवधि में उनके विवाह का योग बन रहा है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। इस राशि से जुड़े लोगों की जीवन में तरक्की होगी।
कर्क राशि-
कर्क राशि के लोगों के लिए हंस और मालव्य का राजयोग बन रहा है। जो लोग अच्छी नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी प्राप्त हो सकती है। कर्क राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति और भी बेहतर हो जाएगी। जो लोग बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं उन्हें इस राजयोग से लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि-
कन्या राशि के बेरोजगारों को नई नौकरी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। बिजनेस करने वाले लोगों को काम के सिलसिले में बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस यात्रा से आपके बिजनेस को लाभ मिलेगा। यदि देखा जाए तो बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा होगा।
मीन राशि-
मीन राशि के लोगों को इस दौरान अत्यधिक सम्मान मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। इन लोगों को अचानक से धन का भी लाभ हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है। आपके रुके हुए सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे इसके साथ ही आपको माता रानी का भी आशीर्वाद मिलेगा।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में इन चीजों का करें दान, आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी