किरण शर्मा
आजकल लोग कोई भी कार खरीदते समय उसकी सेफ्टी को लेकर विशेष ध्यान देते हैंं। पिछले कुछ समय से कार हादसों में भी काफी वृद्धि हुई है इसलिए यह एक बड़ा फैक्टर है। ऐसे में कार निर्माता कंपनियों की भी पूरी कोशिश होती है, कि वह ग्राहकों की जरूरतों पर खरा उतरे। इसलिए अब पहले के मुकाबले कार में सेफ्टी फीचर को लेकर विशेष ध्यान दिया जाता है। आपने कई ऐसी कारें देखी होंगी जिनमें शानदार सेफ्टी फीचर है। इसी के साथ आज हम आपको बताएंगे
भारत में बिकने वाली टॉप 5 SUV जिन्हें Safety के मामले में Global Ncap के द्वारा अच्छी रेटिंग प्राप्त हुई है।
1- Tata Punch:
टाटा मोटर्स की माइक्रो SUV- PUNCH की गिनती देश के सबसे अधिक सुरक्षित कारों में की जाती
है। यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी है। इसके अलावा टाटा पंच को ग्लोबल एनसीएपी के द्वारा एडल्ट्स के लिए 5 स्टार और बच्चों के लिए 4 स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है।
अपनी कार के रंग से जानिए अपना IQ लेवल, क्या है आपकी कार का रंग?
2- VW Taigun & Skoda Kushaq:
VW Taigun & Skoda Kushaq मेड इन इंडिया SUV है। यह दोनों ही MQB AO IN प्लेटफार्म पर बेस्ड भारत में बनी हुई है और सबसे सुरक्षित कारों में जानी जाती है। इन दोनों को Global Ncap में 5 स्टार रेटिंग मिली है।
3- Mahindra XUV300:
भारत की सबसे सुरक्षित SUV
में शानदार Mahindra XUV300 का नाम भी जोड़ा जाता है। इसके बेहतरीन फीचर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। NCAP के क्रैश टेस्ट में एडल्ट्स के लिए इसे 5 स्टार और बच्चों के लिए 4 स्टार दिए गए है।
4- Tata Nexon:
टाटा नेक्सन ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अन्य कारों की जगह क्रैश टेस्ट में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। यह पहली मेड इन इंडिया SUV
है जिसे Global Ncap की ओर से 5 स्टार रेटिंग मिली है।
5- Mahindra SUV700:
इन कारों की लिस्ट में Mahindra SUV700 भी शामिल है। यह भी सुरक्षित SUV
में शामिल है इसके फीचर को देखते हुए Global Ncap में इसे 5 और 4 स्टार रेटिंग मिली है।
मारुति सुजुकी ने नए कलर ऑप्शन के साथ लान्च की अपनी नई कार, जानें इसकी कीमत और फीचर्स