बॉलीवुड इंडस्ट्री और राजनीति का रिश्ता बहुत पुराना है इस रिश्ते में कई बॉलीवुड सितारों ने फिल्मी सितारों को छोड़ राजनेताओं से शादी रचाई हैं, इसी कड़ी में अब बॉलीवुड की जानी-मानी स्टार परिणीति चोपड़ा भी शामिल होने वाली है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार अभिनेत्री परिणीति अब जल्द ही AAP पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी करेंगी, हालांकि कि अभी तक उन दोनों की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
View this post on Instagram
शादी की बात पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी-
बीती रात अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को मीडिया ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। जहां पर उन्होंने कुछ ऐसे रिएक्शन दिए जो उनकी और राघव चड्ढा की शादी की तरफ इशारा करते हैं, जब मीडिया ने परिणीति चोपड़ा से उनकी शादी को लेकर सवाल किया, तब अभिनेत्री ने जुबां से तो कुछ बयां नही किया। लेकिन उनकी प्यारी-सी मुस्कुराहट और शर्माने से इस बात का जवाब जरूर मिल गया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में अभिनेत्री ने White High Neck के साथ ब्लैक कोट-पैंट पहना हुआ है जिसमें वो बला की खुबसूरत लग रही हैं।
I extend my heartfelt congratulations to @raghav_chadha and @ParineetiChopra. May their union be blessed with an abundance of love, joy, and companionship. My best wishes!!! pic.twitter.com/3fSWVT4evR
— Sanjeev Arora (@MP_SanjeevArora) March 28, 2023
AAP सांसद ने दी बधाई-
जहां मीडिया में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर चर्चाएं चल ही रही थी, वहीं AAP पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्विटर पर ट्वीट करके उनके रिश्ते को कंफर्म कर दिया। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री परिणीति ने राघव चड्ढा से सगाई कर ली है, जिसकी बधाई देने के लिए AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट किया। संजीव अरोड़ा को बधाई देते हुए लिखा, कि मेरी तरफ से अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को हर्दिक शुभकामनाएं आप दोनों का प्यार इसी तरह बना रहें, जीवन में ढेर सारी खुशियां आएं।
तलाक की अफवाहों के बीच रणवीर और दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल
अभिनेत्री परिणीति और AAP सांसद राघव चड्ढा के रिश्ते का पता तब चला जब दोनों को लगातार दो बार डिनर और लंच डेट पर एक साथ देखा गया। परिणति के फैन्स अब उनकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
Taapsee Pannu का बोल्ड लुक पड़ा भारी, अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज