किरण शर्मा
हिंदू धर्म को विश्व का प्राचीनतम धर्म माना जाता है, जिसमें आत्मा से लेकर मृत्यु तक का सार मौजूद है। दुनिया में लाखों करोड़ों लोगों की
अलग-अलग देवी-देवता में गहरी आस्था जरूर देखने को मिलती है। लोग ज्यादातर किसी एक को अपना इष्ट मानकर उसकी भक्ति में लीन रहते हैं। वैसे तो हिंदू धर्म में सभी देवी-देवता समान है, सभी की अपनी अलग छवि है, विश्वास है और कथाएं हैं लेकिन कुछ वर्षों पहले हुए एक सर्वे के दौरान ऐसा पाया गया है, कि हिंदू धर्म को मानने वाले सबसे ज्यादा लोग भगवान शिव को अपना प्रिय मानते हैं। आपने अक्सर ऐसा देखा भी होगा, कि लोगों की भोलेनाथ को लेकर एक अलग ही आस्था, विश्वास देखने को मिलता है। इस सर्वे के दौरान देश के अलग-अलग भागों के लोग किस देवी-देवता में सबसे ज्यादा विश्वास रखते है इस बारे में जानकारी प्राप्त की गई। आइए आपको बताते हैं-
क्या कहता है सर्वे-
प्यू रिसर्च सेंटर के द्वारा एक सर्वे किया गया था, जिसमें देश के अलग-अलग भागों में स्थित लोगों से उनके प्रिय भगवान के बारे में पूछा गया था। सर्वे में यह पता लगाया गया, कि हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा लोग किस देवी-देवता को अपना इष्ट मानते हैं। इसके लिए सभी लोगों को अलग-अलग देवी-देवताओं के चित्र दिखाए गए और उनसे उन सभी में से किसी तीन को चुनने के लिए कहा गया था। जिनमें से हिंदू धर्म को मानने वाले करीब 44 फ़ीसदी लोग भगवान शिव को अपने सबसे निकट मानते हैं। इसके अलावा लगभग 35 फीसदी लोग बजरंगबली हनुमान जी को अपना इष्ट मानते हैं और 32 फीसदी हिंदू गणेश जी को सबसे प्रिय मानते हैं।
नवरात्रि के दिनों में नारियल का इस तरह से करें प्रयोग, कभी नहीं होगी धन की कमी
हर जगह अलग मान्यता-
राष्ट्रीय स्तर पर देखा जाए तो भले ही ज्यादातर लोग शिव जी को अपना आराध्य मानते हैं लेकिन अगर देश के अलग-अलग भागों की बात करें तो सभी लोगों की आस्था अलग है। पश्चिमी भारत के केवल 30 फ़ीसदी लोग ही भगवान शिव को अपना इष्ट मानते हैं जबकि पश्चिम क्षेत्र के 46 फीसदी लोग गणेश जी की ज्यादा पूजा करते हैं। वहीं पूर्वोत्तर के लगभग 46 फ़ीसदी लोगों की भगवान कृष्ण में गहरी आस्था है। इसके अलावा दक्षिण भारत के लोगों के देवी- देवताओं की अलग मान्यता है यहां करीब 14 फ़ीसदी हिंदू मुरूगन, 13 फीसदी अय्यप्पा और 7 फ़ीसदी लोग मीनाक्षी को अपना इष्ट मानते हैं।
Chaitra Navratri: नवरात्रि के दिनों में क्यों नहीं खाना चाहिए प्याज और लहसुन?