वीरवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पनवेल के एक कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा, कि 13,000 करोड़ रुपए की लागत से Morbe-karanjade सड़क का निर्माण किया जाएगा। जो जवाहरलाल नेहरू Port से होकर गुजरेगी। जिससे दिल्ली से मुंबई आने-जाने के लिए यात्रा के समय में कमी आएगी जो घटकर 12 घंटे हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया, कि Mumbai-Goa Highway का काम भी इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
विकास को बढ़ावा-
उन्होंने यह भी बताया, कि कलंबोली जंक्शन और पगोडे जंक्शन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। साथ ही Mumbai-Goa National Highway कोंकण क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोंकण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण, ठेकेदार की समस्याओं, अनुमति जैसे कई मुद्दों को सुलझाया है, जिससे राजमार्गों के निर्माण कार्यों में गति मिली है।
मुंबई और दिल्ली के बीच की दूरी 12 घंटे में ही तय-
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 13,000 करोड़ रुपए की Morbe – karanjade सड़क निर्माण की भी घोषणा की। यह सड़क जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से होकर जाएगी। जिससे मुंबई और दिल्ली के बीच की दूरी 12 घंटे में ही तय की जा सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की, कि 1,200 करोड़ रुपए के कोलंबो जंक्शन और 1,2000 रुपए के पगोडे जंक्शन का काम भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।
गौर फरमाएं- Facebook Live पर कर रहा था Suicide, पुलिस ने इस तरकीब से बचाई जान
Mumbai-Goa National Highway-
काफी लंबे समय के इंतजार के बाद किए जा रहे Mumbai-Goa National Highway का काम इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इससे कोंकण क्षेत्र के विकास की संभावनाओं को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। मुंबई-गोवा राजमार्ग महाराष्ट्र के कोंकण में 66 टूरिज्म स्पोर्ट्स को छूता है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि इसकी मदद से फलों और सब्जियों जैसे अन्य उत्पादों को भी समय से पहुंचाया जा सकेगा।
यहां भी गौर फरमाएं- New Delhi: कार चोरों ने जैमर के इस्तेमाल से बेअसर किया GPS ट्रैकर और सेकंडों में गायब की कार
हर साल होते हैं 5 लाख रोड Accident-
उन्होंने राज्य सरकारों को 6.8 इंच ऊँची सड़कें बनाने की सलाह दी, ताकि वह ज्यादा से ज्यादा 50 साल तक चल सके। उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों के रखरखाव के लिए ब्लैक स्पॉट की नियमित रूप से मरम्मत की जानी चाहिए। भारत में हर साल 5 लाख रोड Accident होते हैं। जिनमें से 1.5 लाख घातक होती हैं और कई लोगों की मौत 18 से 34 वर्ष की उम्र में ही हो जाती है। यह चिंताजनक है, दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी हर मुमकिन कोशिश की जानी चाहिए।