आजकल बर्तनों को धोने के लिए तरह-तरह के डिशवॉशिंग बार और लिक्विड आ गए हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि घर में साबुन खत्म हो जाता है और दुकानें भी बंद हो जाती हैं। ऐसे में यदि आपके घर में मेहमान आए हैं और आपको सिंक में पड़े गंदे बर्तनों की जरूरत है, ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे?
यह भी पढ़ें: Sunlight Benifits: अगर आप टैनिंग के डर से धूप में नहीं जाते हैं, तो होती है ये स्किन प्रॉब्लम
यह स्थिति आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है, लेकिन दुनिया में ऐसी कोई परेशानी नहीं है जिसका कोई समाधान ना हो। यदि आपके पास बर्तन धोने का साबुन नहीं है तो क्या हुआ हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिनसे आप चुटकियों में अपने बर्तनों को साफ कर सकते हैं।
बर्तन धोने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल
नींबू का रस-
आधुनिक समय के लोगों को यह सुनकर हैरानी होगी कि नींबू से बर्तन भी धोए जा सकते हैं, लेकिन यह सच है कि नींबू से बर्तन चमक जाते हैं। नींबू के रस को बर्तनों को साफ करने के लिए एक अच्छा क्लींजर माना जाता है। इसके लिए आपको एक कटोरी में 4 से 5 चम्मच बेकिंग सोडा लेना है और उसमें एक नींबू का रस निचोड़ लेना है। ये न केवल आपके बर्तनों को साफ करेगा बल्कि फ्रेश खुशबू भी देगा।
बेकिंग सोडा-
जिस बेकिंग सोडा से आप केक बनाते हैं उसी की मदद से आप अपने बर्तनों को भी चमका सकते हैं। पहले आप बर्तनों को गर्म पानी से धो लें उसके बाद उस पर बेकिंग सोडा का छिड़काव कर दें। 10 मिनट के लिए इसे यूं ही छोड़ दें। अब बर्तन धोने वाले स्पंज को पानी में डूबा कर स्पंज से बर्तनों को घिसें, इसके बाद बर्तनों को साफ पानी से धो लें।
लकड़ी की राख-
बर्तन धोने का यह तरीका बहुत पुराने समय से चलता आ रहा है। बर्तनों को साफ करने के लिए आप जली हुई लकड़ी की राख का इस्तेमाल कर सकतें हैं। जली हुई लकड़ी की राख को बर्तन धोने वाले पाउडर की तरह इस्तेमाल करें। इस पाउडर को आप गंदे बर्तनों पर घिसें इसके बाद बर्तनों को साफ पानी से धो लें।
टमाटर के छिलके-
बर्तनों को चमकाने में टमाटर का छिलका आपकी मदद करता है। क्या आप इस बारे में जानते हैं कि खराब टमाटर का छिलका बर्तनों को धोने के बाद डिशवॉशिंग बार जितनी ही चमक देता है। टमाटर के छिलके को पानी से धुले गंदे बर्तनों पर रगड़े और इसे 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें इसके बाद आप इन बर्तनों को साफ पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें: सावधान! कहीं आप भी तो अपने खाने में नहीं खा रहे है यह तेल, तो हो सकती है गंभीर बीमारी