RWFC (क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र) के अनुसार, बुधवार को Delhi NCR, हरियाणा और राजस्थान में अगले दो घंटों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। RWFC नई दिल्ली ने ऑफिसियल Twitter Handle पर ट्वीट कर बताया, “कि हल्की तीव्रता वाली बारिश, बूंदा-बांदी और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और अलग-अलग स्थानों के आस-पास के इलाकों में चलेंगी। दिल्ली (नरेला, बवाना, जाफरपुर, डेरामंडी), NCR (ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद) भिवानी, चरखी दादरी, मटनहेल, दिल्ली के अलग-अलग स्थान (नरेला, बवाना, जाफरपुर, डेरामंडी) अगले 2 घंटों के दौरान भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर (हरियाणा) सादुलपुर (राजस्थान)।
RWFC मौसम पूर्वानुमान अपडेट बुलेटिन-
इससे पहले RWFC ने अपने मौसम पूर्वानुमान अपडेट बुलेटिन में अगले पांच दिनों के लिए भविष्यवाणी की थी, कि उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। बुलेटिन में कहा गया है, “उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी 13 अप्रैल को 25 से 30 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तेज हवाएं चलेंगी।”
दिल्ली का AQI खराब-
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज़्यादा 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने अप्रैल से जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से अधिक तापमान और सामान्य से ज्यादा गर्मी की लहर के दिनों की संभावने जताई है।
गौर फरमाएं- दो दिनों में 30,000 से भी ज्यादा वाहनों से शिमला में लगा घंटों का जाम, जानिए इसके पीछे का कारण
AQI Level-
IMD के मुताबिक, दिल्ली में Pollution बहुत ज्यादा बढ़ गया है, क्योंकि AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 247 पढ़ा गया है। अगर AQI 401 और 500 के बीच गंभीर, 301 और 400 के बीच बहुत खराब 300 के बीच खराब, 301, 101 और 200 Medium, 0 और 50 के बीच हुआ तो अच्छा माना जाता है।
यहां भी गौर फरमाएं- जानिए कैसा रहेगा भारत का ये मानसून, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी