सर्दियों को Health Experts हेल्थी सीजन मानते हैं, सर्दियों में आमतौर पर व्यक्ति कम बीमार होते हैं। जबकि गर्मियों को बीमारी का सीजन भी कहा जाता है, इस मौसम में मलेरिया, डेंगू ,वायरल फीवर, डायरिया जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लोग आमतौर पर एलोपैथी में इलाज करवाते हैं, लेकिन आयुर्वेद में भी गर्मियों से बचाव के लिए और शरीर को ठंडा रखने के लिए बहुत से टिप्स दिए गए हैं, जिन्हें फॉलो कर आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
आयुर्वेदिक औषधि-
फिट रहने के लिए गर्मियों में कारजूराडी मंथा एक अच्छा विकल्प है, यह एक आयुर्वेदिक औषधि होती है। आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि गर्मियों में इनका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा मुनक्का, इमली, आंवला, खजूर और अनार को 4 घंटे पानी में भिगोकर रख दें। इस का रस निकाल लें और छानकर पी जाएं, इससे डिहाइड्रेशन नहीं होगा और एनर्जी भी दिनभर बनी रहेगी।
फल सब्जियां जरूर खाएं-
फलों और सब्जियों का आयुर्वेद में विशेष महत्व दिया गया है, रसीली, मीठी, खट्टी और कसेली फल सब्जियों को उपयोगी माना जाता है। यह बॉडी को ठंडा रखने में मदद करती है, तरबूज, खरबूज, नाशपाती, आमची और अंगूर जैसे फ्रूट लाभकारी होते हैं। ब्रोकली, तोरी जैसी हरी सब्जियां बॉडी को ठंडा करती हैं। बॉडी को ठंडा रखने वाले मसाले जैसे- सॉफ, पुदीना, चक्र फूल और इलायची का प्रयोग खाने में करना चाहिए।
गर्मियों में क्या नहीं खाना चाहिए-
ज्यादातर लोग बोतलबंद जूस पीना पसंद करते हैं, जबकि लोगों को इसे नहीं पीना चाहिए। इनमें बहुत से हानिकारक केमिकल्स मिले होते हैं, जो इंस्टेंट एनर्जी तो दे देते हैं लेकिन लॉन्ग टर्म नेगेटिव इफेक्ट डालते हैं। बर्फ से बने ठंडे पदार्थों को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए, यह पाचन तंत्र को धीमा कर देते हैं।
गौर फरमाएं- इन चीजों के इस्तेमाल से गायब हो जाएगा Sun Tan, आज ही अपनाएं ये नुस्खे
एक्सरसाइज-
अगर आप बॉडी को ठंडा रखना चाहते हैं, तो आपको तैराकी जरूर करनी चाहिए। इससे जहां मसल एक्सरसाइज होती है, वहीं बॉडी भी ठंडी रहती है। यह स्किन ग्लो करने में भी काम आता है, इसके अलावा अनुलोम-विलोम, प्राणायाम जैसी भी एक्सरसाइज अच्छी होती हैं इनसे मन शांत होता है।
धूप से बचें-
गर्मियों के मौसम में धूप में जाने से बचना चाहिए, चिलचिलाती धूप डायरिया समेत कई परेशानियों की जड़ होती है। धूप में जाना मजबूरी है तो तेज धूप में झूलसने से बचने के लिए अच्छी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। गर्मियों में ठंडक पाने के लिए खीरे का इस्तेमाल करना चाहिए। आंखों को बचाने के लिए चश्मा जरूर पहनना चाहिए, इसके अलावा गर्मी में नींबू पानी भी पीना चाहिए।
यहां भी गौर फरमाएं- यहां जानिए XBB 1.16 स्ट्रेन के असामान्य लक्षण